Teddy Day Quotes And Wishes: वैलेंटाइन शुरू हो चुका है और कल यानी 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाएगा. इस साल यह दिन मंगलवार को पड़ेगा. यह वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है. इस दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट किया जाता है. इस साल इस दिन और भी स्पेशल बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को कुछ रोमांटिक विशेज़ और शायरियां भेजकर भी सरप्राइज कर सकते हैं. यहां 10 खूबसूरत विशिस और शायरियां हैं, जिन्हें आप मैसेज, कार्ड या सोशल मीडिया पोस्ट में भेजकर अपने प्यार को खास महसूस करा सकते हैं.
Teddy Day 2026: किसी को टेडी डे विश कैसे करें?
“Happy Teddy Day my love! तुम मेरी जिंदगी के सबसे प्यारे टेडी हो, जो हर पल मुझे सुरक्षित और प्यार महसूस कराते हो.”
“इस Teddy Day पर तुम्हें एक बड़ा-सा झप्पी भेज रही/रहा हूं… ताकि तुम जान सको कि तुम मेरे लिए कितने खास हो.”
“तुम्हारा साथ टेडी की तरह नरम, प्यारा और हमेशा सुकून देने वाला है. Happy Teddy Day!”
“आज Teddy Day पर बस एक ही ख्वाहिश है, मैं हमेशा तुम्हारी बाहों का टेडी बनकर रहूं"
“चाहे टेडी छोटा हो या बड़ा, पर मेरा प्यार हमेशा तुम्हारे लिए सबसे ज़्यादा रहेगा, Happy Teddy Day!"
हैप्पी टेडी डे शायरी
"टेडी की तरह तुमको सीने से लगाना है,
तुम्हारे साथ हर पल मुस्कुराना है,
काश ये Teddy Day कभी खत्म न हो,
क्योंकि तुम्हें हर दिन प्यार जताना है"
“तुम हो मेरे दिल की वो नरम सी धड़कन,
जो हर दर्द को पल में मिटा देती है
Happy Teddy Day My Love,
तुम्हारी एक मुस्कान पूरी दुनिया भुला देती है”
“टेडी की तरह तुम भी प्यारे लगते हो,
मेरे दिल को बहुत अच्छे से समझते हो,
Happy Teddy Day Sweetheart,
तुमसे ही मेरे सारे दिन खूबसूरत लगते हैं"
"तुम्हारी बाहों में जो सुकून है,
वो किसी टेडी में कहां…
Happy Teddy Day मेरी जान,
तुम हो मेरे लिए सबसे खास वहां"
“टेडी डे का मौका है,
दिल से दिल मिलाने का,
एक प्यारी सी झप्पी से,
प्यार जताने का”
मैं अपने साथी के लिए टेडी डे को कैसे खास बना सकता हूं?
- उनकी पसंद के कलर के टेडी गिफ्ट कर सकते हैं.
- इस दिन को और स्पेशल बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के लिए एक नोट भी लिख सकते हैं.
- इसके अलावा आप वीडियो कॉल या सरप्राइज़ विज़िट करके दिन को और भी रोमांटिक बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Gharelu Nuskhe: सूखी खांसी से तुरंत छुटकारा कैसे पाएं? डॉक्टर से जानें इसे कैसे करें जड़ से खत्म!