प्रोटीन ले रहे हैं फिर भी नहीं बन रही बॉडी? जानिए असली वजह और सही तरीका

Protein But No Muscle Gain: जब प्रोटीन ले रहे हैं तो फिर बॉडी क्यों नहीं बन रही? क्यों वजन नहीं बढ़ता और मसल्स मजबूत नहीं होते? क्या है इसके पीछे का कारण. यहां जानिए 5 बड़ी वजहें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टिश्यू की मरम्मत और सेल्स बनाने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है.

Why Protein Not Working: आज के समय में फिट और मस्कुलर बॉडी पाना युवाओं का सपना बन चुका है. जिम जाना, डाइट फॉलो करना और प्रोटीन सप्लीमेंट लेना आम बात हो गई है. हर कोई जानता है कि मसल्स ग्रोथ, टिश्यू की मरम्मत और सेल्स बनाने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है. यही कारण है कि आजकल व्हे प्रोटीन जैसे सप्लीमेंट युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं. लेकिन, एक बड़ा सवाल अक्सर सामने आता है जब प्रोटीन ले रहे हैं तो फिर बॉडी क्यों नहीं बन रही? क्यों वजन नहीं बढ़ता और मसल्स मजबूत नहीं होते? इसका जवाब सिर्फ ज्यादा प्रोटीन लेने में नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से पचाने और एब्जॉर्ब करने में छिपा है.

प्रोटीन लेने के बाद बॉडी न बनने के कारण | Why You're Not Building Muscle Despite Protein Intake

1. सिर्फ प्रोटीन लेना काफी नहीं, उसका एब्जॉर्प्शन भी जरूरी

कई लोग रोज व्हे प्रोटीन लेते हैं, लेकिन उन्हें पेट फूलना, गैस, भारीपन या अपच जैसी समस्याएं होती हैं. इसका मतलब है कि शरीर प्रोटीन को सही तरह से पचा नहीं पा रहा. आयुर्वेद के अनुसार, इसका मुख्य कारण है मंद जठराग्नि यानी कमजोर पाचन शक्ति. प्रोटीन को तोड़ने के लिए पेट को काफी एनर्जी लगती है. अगर पाचन अग्नि कमजोर हो तो प्रोटीन पूरी तरह नहीं टूटता, जिससे शरीर को उसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता.

2. काली मिर्च और अदरक का छोटा सा उपाय

आयुर्वेद में काली मिर्च और अदरक को पाचन शक्ति बढ़ाने वाला माना गया है. अगर आप प्रोटीन शेक में चुटकीभर काली मिर्च और अदरक का पाउडर मिला लें, तो पाचन बेहतर हो सकता है. इससे प्रोटीन को पचाने में कम मेहनत लगेगी. गैस और भारीपन कम होगा. शरीर में प्रोटीन का अवशोषण बेहतर होगा.

3. पपीता और अनानास क्यों हैं फायदेमंद?

प्रोटीन को तोड़ने के लिए शरीर को एंजाइम की जरूरत होती है. पपीते में पेपेन एंजाइम पाया जाता है. अनानास में ब्रोमेलैन एंजाइम मौजूद होता है. ये दोनों एंजाइम प्रोटीन को छोटे-छोटे भागों में तोड़ने में मदद करते हैं, जिससे पाचन आसान हो जाता है. इसलिए अपनी डाइट में पपीता और अनानास जरूर शामिल करें.

4. त्रिकुट पाउडर भी कर सकता है मदद

आयुर्वेदिक पाउडर त्रिकुट (अदरक, काली मिर्च और पीपली का मिश्रण) पाचन अग्नि को तेज करने में सहायक माना जाता है. यह शरीर की मेटाबॉलिक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे प्रोटीन का उपयोग बेहतर तरीके से हो पाता है.

5. नींद और एक्सरसाइज का बैलेंस जरूरी

कई लोग सप्लीमेंट तो लेते हैं, लेकिन नींद पूरी नहीं करते. याद रखें, मसल्स की ग्रोथ जिम में नहीं, बल्कि आराम और नींद के दौरान होती है. अगर नींद गहरी और पूरी होगी, तभी शरीर प्रोटीन का सही उपयोग कर पाएगा.

Advertisement

अगर आप प्रोटीन ले रहे हैं और फिर भी बॉडी नहीं बन रही, तो समस्या सप्लीमेंट में नहीं, बल्कि पाचन और लाइफस्टाइल में हो सकती है. सही डाइजेशन, बैलेंस डाइट, पर्याप्त नींद और रेगुलर एक्सरसाइज यही असली फॉर्मूला है.

Featured Video Of The Day
JK News: Kishtwar में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश कमांडर सैफुल्लाह के भी होने का संदेह