तकिए का सिर्फ कवर नहीं, अंदर की सफाई भी है जरूरी: जानें सही तरीका वरना बढ़ सकती हैं एलर्जी और स्किन प्रॉब्लम

How to Clean Pillow: अगर आप तकिए को धोने की सोच रहे हैं तो इसनें रूई होती है तो अगर आप इसे धुलेंगे तो ये खराब हो जाएगी. तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप तकिए को अच्छे से साफ कर सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
तकिए को अंदर से साफ करना क्यों है जरूरी.

How to Clean Pillow: आप जिस बिस्तर पर सोते हैं उसकी साफ-सफाई का खास ख्याल रखना होता है. बेड पर बिछी हुई बेडशीट और पिलो कवर को धोकर साफ कर लिया जाता है. एक्सपर्ट भी बेडशीट और पिलो कवर को जल्दी-जल्दी चेंज करने की सलाह देते हैं. लोगों को लगता है कि उन्होंने तकिए के कवर साफ कर दिए हैं और ऐसा करने से काम बन जाएगा. लेकिन बता दें कि तकिए के अंदर भी गंदगी जमा होती है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आप लंबे समय से एक तकिए को यूज कर रहे हैं, तो उसमें बदबू आने लग सकती है, ऐसे में आपको तकिए को भी पूरी तरह से साफ कर सकते हैं. लेकिन अगर आप तकिए को धोने की सोच रहे हैं तो इसनें रूई होती है तो अगर आप इसे धुलेंगे तो ये खराब हो जाएगी. तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप तकिए को अच्छे से साफ कर सकते हैं. 

स्टीम का इस्तेमाल करें

आप तकिए को साफ करने के लिए हैंड स्टीमर का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्टीम से इसमें छिपे बैक्टीरिया और डस्ट माइट्स को खत्म कर देता है. इसके बाद आप तकिए को धूप में सुखाकर रख सकते हैं. 

धूप 

तेज धूप में भी आप तकिए को रख सकते हैं. ऐसा करने से इसमें जमा बदबू की समस्या भी खत्म हो सकती है और इसके साथ ही तेज धूप से बैक्टीरिया भी मर सकते हैं. इसके लिए आप अपने किए को हफ्ते में 1 बार 3-4 घंटे के लिए धूप में रख दें. धूप नमी और बदबू कम करने में मदद करती है, लेकिन पूरी तरह से कीटाणु खत्म करने के लिए नियमित सफाई जरूरी है.

स्प्रे

तकिए को साफ करने के लिए आप व्हाइट विनेगर और पानी को मिलाकर स्प्रे तैयार कर सकते हैं. आप चाहें तो इसमें 2-3 एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं. इस स्प्रे को तकिए में डालकर धूप में रख दें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Featured Video Of The Day
PM Modi के सामने Benjamin Netanyahu ने बताई Indian Restaurant वाली अपनी गज़ब Love Story