अगर मकड़ी इंसान को काट ले तो क्या होगा?

Makdi Katne Ka Ilaj: मकड़ी के काटने को मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन अगर उसका इलाज सही समय पर न किया जाए, तो स्थिति खराब भी हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मकड़ी के काटने के घाव को कैसे ठीक करें?

Makdi Katne Ka Ilaj: सुपरपावर स्पाइडर-मैन के कई फैंस हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं जितना सुंदर स्पाइडर-मैन फिल्मों में नजर आता है, उससे कई ज्यादा खतरनाक उसकी बाइट होती है. कई बार मकड़ी के काटने को मामूली समझकर हम अनदेखा कर देते हैं, लेकिन अगर उसका इलाज सही समय पर न किया जाए, तो स्थिति खराब भी हो सकती है. हालत बिगड़ने पर अस्पताल भी जाना पड़ सकता है और ऑपरेशन करवाना पड़ सकता है. ऐसे में संक्रमण को पहले ही रोक दिया जाए, वो ज्यादा बेहतर है. 

मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे मकड़ी ने काटा है?

ज्यादातर मकड़ियों के काटने में कोई बड़ी समस्या नहीं होती. यही कारण है, कई बार तो लोग समझ भी नहीं पाते कि मकड़ी ने काटा है. वहीं, कुछ लेकिन कुछ मामलों में लालिमा, दर्द, खुजली और सूजन बढ़ सकती है. दुनिया में कुछ ही मकड़ियां ऐसी होती हैं जिनके दांत इंसानों की त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं, जैसे विडो स्पाइडर और रेक्लूस स्पाइडर.

विडो स्पाइडर के काटने के बाद क्या होता है?

  • तेज दर्द
  • सूजन
  • पेट में खिंचाव
  • ऐंठन
  • जी मिचलाना
  • उल्टी
  • कंपकंपी
  • पसीना आना

मकड़ी के काटने का घरेलू इलाज क्या है?

  • संक्रमित जगह पर अच्छी तरह साबुन लगाकर गरम पानी से धोएं.  
  • इन्फेक्शन न फैले इसलिए एंटीबायोटिक क्रीम लगाएं. 
  • सूजन को कम करने के लिए आइस पैक का इस्तेमाल करें. 
  • खुजली को कम करने के लिए एंटीहिस्टामाइन बेहतर मानी जा सकती है. 

कब बढ़ सकती है समस्या?

कुछ मकड़ियों जैसे ब्राउन रिक्लूस अगर काटती है, तो त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें त्वचा का टिशू नष्ट होने लगता है, जिससे घाव गहरे, दर्दनाक और धीरे ठीक होने वाले हो जाते हैं. ऐसे घावों में अक्सर:

  • छाले
  • अल्सर
  • काले या भूरे धब्बे
  • लंबे समय तक रहने वाले निशान दिख सकते हैं

ध्यान रखें, अगर घाव में मवाद, बदबू या पीला डिस्चार्ज दिखे तो इसका मतलब संक्रमण बढ़ रहा है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने करवाई एग फ्रीजिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस, यहां जानें भारत में कितना होता है खर्च!

Featured Video Of The Day
US-Iran War: America ने किया Putin को फोन, Russia ने दिया Trump को बड़ा अल्टीमेटम | Geopolitics