शिल्पा शेट्टी ने बताया व्याघ्रासन का महत्व, कहा- दिमाग और बॉडी के बीच बेहतर तालमेल बनाता है

Vyaghrasan Karne Ke Fayde: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी योगासन और हेल्दी लाइफस्टाइल से फैंस के बीच खास पहचान रखती हैं. वे न सिर्फ अपनी फिटनेस से स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं, बल्कि कई लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित भी करती हैं. सोमवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर व्याघ्रासन करते हुए एक वीडियो शेयर किया. अभिनेत्री ने इस वीडियो के जरिए व्याघ्रासन करने के साथ-साथ इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vyaghrasan Karne Ke Fayde
theshilpashetty/instagram

Vyaghrasan Karne Ke Fayde: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी योगासन और हेल्दी लाइफस्टाइल से फैंस के बीच खास पहचान रखती हैं. वे न सिर्फ अपनी फिटनेस से स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं, बल्कि कई लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित भी करती हैं. सोमवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर व्याघ्रासन करते हुए एक वीडियो शेयर किया. अभिनेत्री ने इस वीडियो के जरिए व्याघ्रासन करने के साथ-साथ इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला. शिल्पा ने लिखा, "शांति की ओर बढ़ते हुए." व्याघ्रासन कमर की मांसपेशियां, नितंब, जांघों के पीछे की मांसपेशियां और पेट की मांसपेशियां को मजबूत बनाता है.

व्याघ्रासन से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? (Vyaghrasan Karne Ke Fayde)

शिल्पा ने इस आसन की महत्ता बताते हुए कहा- "यह आसन शरीर का संतुलन सुधारता है और दिमाग व शरीर के बीच बेहतर तालमेल बनाता है. इससे बेहतर को-ऑर्डिनेशन और फोकस बढ़ता है." इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह आसन कमर की मांसपेशियां, नितंब, जांघों के पीछे की मांसपेशियां और पेट की मांसपेशियां को मजबूत बनाता है, जिससे कोर स्ट्रेंथ में वृद्धि होती है.

किन लोगों को व्याघ्रासन से बचना चाहिए? (Kise Vyaghrasan Karne Se Bachna Chahiye)

फायदे गिनाते हुए अभिनेत्री ने कुछ सावधानियां भी बताईं. उन्होंने सलाह दी कि जिन लोगों को कमर में दर्द (स्लिप डिस्क) या घुटनों से जुड़ी समस्या है, उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए.

बाघ जैसी मुद्रा वाला आसान टाइगर पोज

व्याघ्रासन करते समय शरीर की मुद्रा बाघ की तरह दिखाई देती है, इसी वजह से इसे टाइगर पोज भी कहा जाता है. यह योगासन कमर और मेरुदंड की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले कमर दर्द में लाभ मिलता है.

Yeh Bhi Padhein: सिर्फ पपीता ही नहीं, इसके बीज और पत्ते भी माने जाते हैं अमृत के समान, जानें आयुर्वेदिक लाभ

आयुष मंत्रालय ने भी बताया इसके फायदे

आयुष मंत्रालय ने भी व्याघ्रासन पर अपनी राय देते हुए कहा कि इसके नियमित अभ्यास से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव दिखाई देते हैं.

Advertisement

आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन:

  • मेरुदंड की मांसपेशियों को मजबूत करता है.
  • शरीर के निचले हिस्से को स्थिरता प्रदान करता है.
  • रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है.
  • इससे कमर संबंधी परेशानियां कम होती हैं और व्यक्ति अधिक सक्रिय महसूस करता है.

पाचन और तनाव पर भी असरदार आसन

इसके अलावा व्याघ्रासन:

  • पाचन तंत्र में सुधार करता है.
  • तनाव कम करने में मददगार होता है.
  • नियमित अभ्यास से पीठ दर्द में राहत मिलती है.
  • समग्र फिटनेस को बढ़ाता है.

Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

Featured Video Of The Day
Rohit Shetty House Firing Case: Lawrence Gang को हथियार भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार | Breaking News