रील बनाते वक्त हो जाए गड़बड़, तो ना डबिंग, ना एडिटिंग, इंस्टाग्राम का ये ऑप्शन कर देगा लिप-सिंक बिल्कुल परफेक्ट

Instagram Lip-sync Trick: यह कोई जादू नहीं बल्कि इंस्टाग्राम का एक स्मार्ट फीचर है, जिसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो आपकी रील्स और भी प्रोफेशनल दिख सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंस्टाग्राम का यह नया लिप-सिंकिंग ट्रेंड उन लोगों के लिए खास है.

Reel Editing Tips: आजकल इंस्टाग्राम पर रील्स देखने वालों ने एक नया और दिलचस्प ट्रेंड जरूर नोटिस किया होगा. इस ट्रेंड में वीडियो बनाने वाला पहले कुछ और बोलता है, लेकिन जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, उसकी आवाज और होंठों की मूवमेंट बिल्कुल परफेक्ट तरीके से मैच करने लगती है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला साड़ी दिखाते हुए पहले सामान्य तरीके से बोलती है, फिर अचानक रियल वीडियो में लिप-सिंकिंग इतनी सटीक हो जाती है कि देखने वाला सोच में पड़ जाता है "ये हुआ कैसे?" 

दरअसल, यह कोई जादू नहीं बल्कि इंस्टाग्राम का एक स्मार्ट फीचर है, जिसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो आपकी रील्स और भी प्रोफेशनल दिख सकती हैं. आज के समय में जब रील्स ही पहचान और पहुंच का बड़ा जरिया बन चुकी हैं, ऐसे ट्रेंड्स कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं.

लिप-सिंकिंग ट्रेंड क्या है?

लिप-सिंकिंग का मतलब होता है कि वीडियो में आपके होंठों की मूवमेंट आपकी आवाज के साथ पूरी तरह तालमेल में हों. पहले यह काम एडिटिंग ऐप्स से किया जाता था, लेकिन अब इंस्टाग्राम ने इसे और आसान बना दिया है. इस ट्रेंड में आप पहले वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और बाद में आवाज को इस तरह सेट कर सकते हैं कि वह होंठों से बिल्कुल मैच हो जाए.

यह फीचर काम कैसे करता है?

इंस्टाग्राम में रील शेयर करते समय एक ट्रांसलेट रील (Translate Reel) या ट्रांसलेशन से जुड़ा ऑप्शन आता है. अगर आप इसे सही तरीके से ऑन कर दें, तो आपकी आवाज और भाषा के अनुसार लिप-सिंक अपने आप बेहतर हो जाती है.

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

  • जब आप अपनी रील अपलोड करने जा रहे हों, तो Translate Reel वाला ऑप्शन ऑन करें.
  • वहां Include Lip Syncin  का स्विच दिखाई देगा, इसे जरूर ऑन करें.
  • अब उस भाषा (Language) को चुनें, जिसमें आपकी रील की आवाज है.
  • जैसे ही आप यह सेटिंग सेव करते हैं, वीडियो की आवाज और होंठों की मूवमेंट एक-दूसरे से बेहतर तरीके से मैच करने लगती हैं.

अगर रील अपलोड करने के बाद भाषा बदलनी हो तो?

कई बार ऐसा होता है कि रील अपलोड करने के बाद लगता है कि दूसरी भाषा ज़्यादा सही रहेगी. अच्छी बात यह है कि इंस्टाग्राम आपको यह सुविधा भी देता है.
आप Reel Settings में जाकर बाद में भी भाषा बदल सकते हैं और लिप-सिंकिंग को एडजस्ट कर सकते हैं.

Advertisement

यह ट्रेंड इतना पॉपुलर क्यों हो रहा है?

  • वीडियो ज्यादा प्रोफेशनल दिखते हैं
  • आवाड साफ और मैच होने से भरोसा बढ़ता है
  • फैशन, ब्यूटी और प्रोडक्ट रील्स में असर दोगुना हो जाता है
  • बिना ज्यादा एडिटिंग के अच्छा रिज़ल्ट मिलता है

इंस्टाग्राम का यह नया लिप-सिंकिंग ट्रेंड उन लोगों के लिए खास है, जो कम मेहनत में बेहतर क्वालिटी की रील बनाना चाहते हैं. सही सेटिंग्स के साथ आप भी अपनी आवाज और वीडियो को बिल्कुल मैच करा सकते हैं.

Featured Video Of The Day
VIDEO: परीक्षा केंद्र पर लेट से पहुंचना पड़ा भारी, रोते हुई छात्रा वापस गई घर