टॉयलेट में सांप क्यों घुस जाते हैं? सांप के ऊपर क्या डालने से सांप भाग जाता है, जान‍िए यहां

घर में सांप घुसने का क्या कारण है? बाथरूम या घर में बार बार सांप घुस रहा है तो यहां जान‍िए क्‍या छ‍िड़क दें क‍ि वह तुरंत भाग जाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर में सांप घुसने का क्या कारण है?
Photo Credit: NDTV

Snake in Toilets and Bathrooms: टॉयलेट या बाथरूम में अचानक सांप दिखाई देना किसी डरावने सपने से कम नहीं लगता. एक पल के लिए तो समझ ही नहीं आता कि आखिर ये घर के अंदर आया कैसे. बरसात और नमी वाले मौसम में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जब सांप बाथरूम या टॉयलेट की नाली के रास्ते घर में पहुंच जाते हैं. ऐसी स्थिति में घबराना काफी नेचुरल है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर सांप बाथरूम  में सांप आते क्यां हैं और किन सावधानियों को अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

टॉयलेट और बाथरूम की नाली से क्यों आते हैं सांप

सांप का बाथरूम और टॉयलेट से घरों में आने का कारण कोई गंदगी नहीं है. इसका कारण जमीन में फैला पाइप का कनेक्शन और नमी होता है. साथ ही जमीन के अंदर कुछ छोटे-छोटे जीव भी रहते हैं जिसके कारण सांप अक्सर नाली में घुस आते हैं. इसके साथ ही नमी सांपों के रहने के लिए अनुकूल जगह बनाती है. दरअसल, सांप गर्मी से बचने के लिए ऐसी जगह घुस जाते हैं जो अंधेरी, नमी वाली और शांत हो. ऐसे में कुछ-कुछ रास्ते ड्रेनेज से जुड़े होते हैं, जिससे सांप घरों तक पहुंच जाते हैं.

क्या-क्या सावधानी बरतें?

बाथरूम और टॉयलेट से सांप को आने से रोकने के लिए आप ड्रेन आउटलेट्स पर मजबूत जाली लगवाएं. ये सबसे प्रभावशाली तरीका माना जाता है.
इसके अलावा अगर आपके घर के आसपास झाड़ियां और कचरा रहता है तो इसे तुरंत साफ करें. ऐसी जगहों पर सांप काफी घुस जाते हैं.
बाथरूम और टॉयलेट में लगे खुले पाइप को सील करें. इसके लिए आप सीमेंट या सिलिकॉन सीलेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बाथरूम और टॉयलेट में सांप क्यों आते हैं?

सांप आ जाए तो क्या करें?

अगर किसी कारण सांप आपके बाथरूम में आ जाता है तो सबसे पहले घबराएं नहीं. आप तुरंत दरवाजा बंद कर दें. इसके बाद दरवाजे के नीचे वाली जगह को किसी कपड़े या तौलिए से ब्लॉक कर दें. इसके बाद किसी ट्रेन्ड स्नेक कैचर से संपर्क करें. साथ ही खुद सांप को मारने या भगाने की कोशिश न करें, ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कार में घुस गया सांप तो क्या करें? घबराकर ये गलती बिल्कुल न करें, जानिए सुरक्षित तरीका

Featured Video Of The Day
Mahindra Thar OG: डिजाइन से फीचर्स तक, जानें क्या है खास
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Snake
Saanp