Tips For A Healthy Relationship: एक रिश्ते में दोनों पार्टनर तब तक खुश रहते हैं, जब तक कोई लड़ाई न हो क्योंकि जब गलतफहमियां, गुस्सा और छोटी-छोटी बातों पर तकरार होने लगती है, तो प्यार कम मनमुटाव ज्यादा हो जाता है. थोड़ी खटपट हर रिश्ते में अच्छी लगती है, लेकिन अगर यह लड़ाई रोज या लंबी चलें, तो रिलेशनशिप मजबूत होने की बजाय कमजोर होता चले जाता है. अगर आप भी अपने रिश्ते को संभालना चाहते हैं और लड़ाइयों को कम करना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई टिप्स की मदद ले सकते हैं.
रिश्ते में लगातार लड़ाई होने पर क्या करना चाहिए?
अपने रिश्ते को संभालने के लिए अब किसी महंगे रेस्टोरेंट या गिफ्ट्स की जरूरत नहीं होगी, बस थोड़ा समय और थोड़ा प्यार आपके रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए काफी माना जा सकता है.
मन में बात न दबाएं: कई बार बात न शेयर करने से परेशानियाँ ज्यादा बढ़ जाती है और आगे चलकर यह लड़ाई का कारण बनती है. इसलिए जो भी बात आपको परेशान कर रही हो, उसे मन में रखने के बजाय आपके पार्टनर के शेयर करिए. सबसे जरूरी बात करते समय अपनी वॉइस टोन पर खास ध्यान दें क्योंकि आपकी टोन समस्या सुलझने के बजाय बढ़ा सकती है.
समय निकालें: अपने रिश्ते में अंडरस्टैंडिंग बनाए रखने के लिए थोड़ा समय निकालें. सुबह नाश्ता साथ करना, दिनभर में कुछ समय निकालकर उन्हें कॉल करना और रात को डिनर के समय अपने पूरे दिन के बारे में एक दूसरे को बताना एक अच्छा स्टेप हो सकता है. यह आपके रिश्ते को मजबूत बना सकता है.
ट्रैवल: लंबे समय तक ऑफिस में रहना अपने लिए समय न निकाल पाने से इंसान फ्रस्ट्रेटेड हो सकता है, जिसका असर अपने रिश्ते पर पड़ सकता है. ऐसे में अपने बॉन्ड को और मजबूत बनाने के लिए आप साथ में ट्रैवल कर सकते हैं. नई-नई जगहें साथ जाने से लेकर साथ में एडवेंचर करने से आपके रिश्ते में थ्रिल आ सकता है.
इसे भी पढ़ें: महिलाओं को मेंटली तोड़ देता है मेनोपॉज, Doctor ने बताया 40 साल के बाद क्यों हो जाती हैं चिड़चिड़ी और गुस्सैल