राख से साबुन कैसे बनाएं?
(Photo Credit: NDTV)
आज भी कई घरों में खाना बनाने के लिए चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है. अब, ज्यादातर लोग चूल्हे की राख को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन आप चाहें, तो इस राख से साबुन बना सकते हैं. पुराने समय में राख का इस्तेमाल बर्तन साफ करने के लिए किया जाता था. राख न केवल बर्तनों की चिकनाई को साफ करने में मदद करती है, बल्कि इससे बर्तनों में एक चमक भी बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं आप कैसे चूल्हे की राख से साबुन बना सकते हैं-
चाहिए होंगी ये चीजें
- साबुन बनाने के लिए आपको राख
- साबुन के बेस
- 2 नींबू के रस और
- 3-4 चम्मच सफेद सिरके की जरूरत होगी.
- इसके लिए सबसे पहले राख को पूरी तरह ठंडा कर लें.
- अब, किसी बारीक छलनी से राख को छान लें, ताकि उसमें मोटे कण न रहें.
- इसके बाद इस राख में पानी डालें और रातभर के लिए ढककर रख दें.
- अगली सुबह राख पानी में नीचे जम जाएगी. अब, सावधानी से इसका पानी निकाल लें और राख के पेस्ट को अलग कर लें.
- अब, साबुन के बेस को अच्छी तरह पिघला लें.
- इसके बाद इस राख के पेस्ट में साबुन का बेस मिलाएं, फिर इसमें एक-एक कर बाकि चीजें यानी 2 नींबू का रस और 3-4 चम्मच सफेद सिरका डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- मिश्रण तैयार होने के बाद इसे सिलिकॉन मोल्ड में डाल दें. अगर आपके पास साबुन का मोल्ड नहीं है तो आप घर में मौजूद पेपर कप, डिस्पोजेबल ग्लास या छोटी कटोरी में भी इसे डाल सकते हैं. जमने के बाद आपकी साबुन इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएगी.
इस तरह, आप चूल्हे की राख को बेकार समझकर फेंकने के बजाय इससे अपने बर्तनों को साफ करने के लिए साबुन बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- आलू के छिलकों से फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इस खाद को डालने से दोगुनी तेजी से बढ़ेगा पौधा
Featured Video Of The Day
कोटा पुलिस के हत्थे चढ़े लॉरेंस के गुर्गे! टाइगर फायरिंग केस में बड़ा एक्शन
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं