Radha Ashtami 2026 Wishes: राधे-राधे नाम हो, चेहरे पर मुस्कान हो... इन खास संदेशों से दें अपनों को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं

आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामना दे सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Photo Credit: NDTV

Radha Ashtami 2026 Wishes: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इस साल 19 सितंबर को ये त्योहार मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन राधारानी का अवतरण हुआ था. इस दिन भक्त राधारानी की पूजा-अर्चना, अभिषेक और श्रृंगार करते हैं और व्रत रखते हैं. साथ ही वृंदावन और बरसाना के मंदिरों में इस पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस खास मौके पर आप अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामना दे सकते हैंं.

1. राधे-राधे नाम हो, चेहरे पर मुस्कान हो,
हर दिन आपका खुशियों का नया पैगाम हो।
राधारानी की कृपा जब साथ रहे,
तो हर मुश्किल भी आसान हो
राधा अष्टमी की हार्दिक बधाई

2. राधे-कृष्ण का वास हो, मन में नया विश्वास हो,
दुखों का कहीं नाम न हो, खुशियां आपके पास हों
राधारानी का आशीर्वाद जब आपके साथ रहेगा,
तो जीवन का हर लम्हा बेहद खास रहेगा
आपको राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. आंखों में पावन छवि सजे, कानों में मीठी मुरली बजे,
राधा-नाम के कीर्तन से आपका हर एक कोना सजे
कृपा बनी रहे जब श्यामा प्यारी की आपके परिवार पर,
तो सुख बरसता रहेगा जीवन के हर एक त्योहार पर
राधा अष्टमी की अनंत शुभकामनाएं!

Advertisement

4. बरसाने की लाडली जी का सदा आपके सिर पर हाथ रहे,
उन्नति और खुशहाली का हर पल आपके साथ रहे
श्यामा प्यारी की दया से कोई गम पास न आएगा,
आपका हर सपना हकीकत में बदल जाएगा
राधा अष्टमी की मंगलकामनाएं!

5. भक्ति का सच्चा धन मिले, पावन और निर्मल मन मिले,
राधारानी के आशीर्वाद से महकता हुआ चमन मिले
जब भी पुकारेंगे आप सच्चे दिल से श्यामा प्यारी कोो,
वो महका देंगी खुशियों से आपकी जीवन-फुलवारी को
आपको राधा अष्टमी की हार्दिक बधाई

Advertisement

6. होठों पर सदा राधे-नाम हो, हर काम बेहद आसान हो,
दुनिया की इस भीड़ में आपकी एक अलग पहचान हो
श्रीजी की कृपा का अमृत जिस दिन बरस जाएगा,
आपका सूना आंगन भी खुशियों से सज जाएगा
शुभ राधा अष्टमी!

7. घर में लक्ष्मी का वास हो, दुखों का समूल नाश हो,
राधा अष्टमी का यह पर्व आपके लिए बेहद खास हो
राधे-नाम की महिमा निराली जब साथ निभाएगी,
आपकी तकदीर खुद-ब-खुद चमक जाएगी
राधा अष्टमी की बधाई! 

8. राधा-नाम का सिमरन हो, महकता हुआ चंदन हो,
श्रीजी की पावन लीलाओं का हर पल सुमिरन होै
उनकी दया का हाथ जब आपके शीश पर होगा,
सफलता का सुंदर ताज आपके सिर पर होगा
आपको राधा अष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं

Photo Credit: Pinterest

9. सदा सुखी परिवार रहे, आपस में अटूट प्यार रहे,
राधारानी की कृपा का सदा खुला द्वार रहे
उनकी छत्रछाया में जो भी वक्त गुजरेगा,
आपका हर एक दिन सोने सा निखरेगाा
शुभ राधा अष्टमी!

Advertisement

10. आंगन में तुलसी की छांव हो, सुख-समृद्धि का गांव हो,
राधा-नाम की कश्ती में आपका हर एक पांव हो
श्यामा जू की दया से भवसागर पार हो जाएगा,
आपका यह जीवन सचमुच साकार हो जाएगा
राधा अष्टमी की अनंत शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें: राधा अष्टमी कब है, 18 या 19 सितंबर? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त, विधि, मंत्र और आरती

Advertisement

यह भी पढ़ें: मोगरा में फूल आने के लिए क्या करें? पौधों में फूल लाने के लिए क्या डालना चाहिए

Topics mentioned in this article
Radha Ashtami 2026
Lifestyle News