Jaldi Khana Khane Ke Fayde: शहरी लाइफस्टाइल में रात को देर से डिनर करना काफी कॉमन है लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी यह आदत सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक साबित हो सकती है. एक स्टडी के मुताबिक, रात को देर से खाना खाने की वजह से मेटाबॉलिक डिस्फंक्शन और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. यही कारण है शाम सात बजे तक डिनर कर लेना सेहत के लिए ज्यादा ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात नौ बजे तक डिनर कर लेना चाहिए इससे ज्यादा देर करने की सलाह नहीं दी जाती है. जल्दी डिनर करना हमारी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है. आइए एक नजर डालते हैं इस आदत को अपनाने के फायदों पर.
डिनर जल्दी करने के क्या फायदे हैं?
पेट की दिक्कतों से छुटकारा: रात को देर से डिनर करने की वजह से हमारे पाचन तंत्र को खाने को मेटाबोलाइज करने के लिए कम समय मिलता है, जो ब्लोटिंग, अपच और एसिड रिफल्क्स जैसी पाचन संबंधी दिक्कतों का कारण बनते हैं. वहीं जल्दी खाना खाने से शरीर को सोने से पहले ही खाना पचाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है, जो पेट को बेहतर रखने में मददगार साबित हो सकता है. डिनर जल्दी करने से खाना सोने से पहले पच जाता है जिससे हमें हल्का और कंफर्टेबल महसूस होता है.
मेंटल हेल्थ को रखता है ठीक: रात को जल्दी खाना खाने से फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी काफी फायदा मिल सकता है. रात को देरी से खाने से अगले दिन थकान महसूस हो सकता है जबिक जल्दी डिनर करने से शरीर और मस्तिष्क को आपस में संतुलन बनाने में मदद मिलती है. इससे मूड अच्छा रहता है और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि ओवर इटिंग से सर्केडियन साइकल पर बुरा प्रभाव पड़ता है. अगर आप मेंटल हेल्थ को ठीक रखना चाहते हैं, तो इस आदत को अपना सकते हैं.
वजन मेंटेन करने में सहायक: हमारा शरीर दिन भर अलग-अलग रेट से कैलोरी बर्न करता है और रात को जल्दी खाना खाने की आदत हमारे शरीर के नेचुरल मेटाबॉलिज्म के लिए बेहतर होता है. कई स्टडीज में पाया गया है कि रात को जल्दी खाना खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है. जल्दी डिनर करने से शरीर को बेहतर ढंग से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है वहीं देर रात को खाना खाने से फैट जमा होने की संभावना बढ़ जाती है. बिना डाइटिंग के वेट कंट्रोल करना चाहते हैं तो जल्दी डिनर करने की आदत डाल लें.
हेल्दी हार्ट: रात को देरी से खाना खाने से ब्लड में शुगर लेवल और कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने की संभावना होती है जिससे लंबे समय हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है. जल्दी खाना खाने से सोने से पहले शरीर को ब्लड में मौजूद शुगर और फैट को एब्जॉर्ब करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है जिससे हमारे हार्ट को फायदा पहुंचता है. जल्दी डिनर करने की छोटी सी आदत आपको भविष्य में गंभीर समस्याओं से बचा सकती है.
अच्छी नींद: रात को देरी से खाना खाने की वजह से हमारा शरीर का फोकस खाना पचाने पर होता है जिस वजह से शरीर रिलैक्स नहीं हो पाता है और हम ठीक तरह से नहीं सो पाते हैं. रात को जल्दी डिनर करने से सोने से पहले खाना पच जाता है जिस वजह से सोते समय शरीर रिलैक्स्ड रहता है. नींद गहरी होती है और व्यक्ति लंबे समय तक सो पाता है. एक स्टडी में डिनर के बाद सोने तक स्नैकिंग करने वाले लोगों में अनियमित स्लीपिंग पैटर्न देखा गया.
इसे भी पढ़ें: घर की सफाई या सेहत पर वार? केमिकल क्लीनर्स से फेफड़ों को हो सकता है नुकसान