Holi Celebration During Periods: होली के दिन पीरियड्स आ जाएं, तो ऐसे सवाल दिमाग में आने लगते हैं कि होली कैसे खेलें, होली खेलें भी या नहीं. अक्सर मन में यह डर बना रहता है कि बार-बार वॉशरूम जाना पड़ेगा, कहीं दाग न दिख जाए, या ज्यादा मूवमेंट से दिक्कत न हो जाएं, पानी वाली होली कहेलू या नहीं? अगर आपको होली के दिन पीरियड्स हो गए हैं और कुछ समझ नई आ रहा कि क्या करू? तो इस स्टोरी में बने रहिए. हम आपके साथ डॉ. अमृता राजदान कौल Aims Faridabad Gynecologist द्वारा शेयर किए गए कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप आराम से होली खेल पाएंगी.
पीरियड्स में होली कैसे खेलें?
पानी वाली होली खेलने के लिए सबसे बेस्ट है,
टैम्पोन: टैम्पोन अंदर से अब्ज़ॉर्ब करता है, इसलिए पानी, पसीना और रंग सभी से बचाव रहता है. इससे पानी में भी लीकेज का डर कम रहता है, ज्यादा मूवमेंट करने में दिक्कत नहीं होती, कपड़ों पर किसी भी तरह की रेखाएं नहीं दिखतीं. ध्यान रखें इसे 4 से 6 घंटे से ज़्यादा न रखें और रात को सोते समय उपयोग न करें.
लंबे समय तक सुरक्षा चाहती हैं तो सबसे अच्छा है,
मेंस्ट्रुअल कप: अगर आप कप का इस्तेमाल पहले से करती हैं, तो होली के दिन यह आपका सबसे सुरक्षित साथी बन सकता है. यह 8 से 10 घंटे तक सुरक्षा देता है, पानी वाली होली में भी लीकेज का खतरा नहीं रहता है, बाहर से बिल्कुल भी फ़ील नहीं होता है और इसे दोबारा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है.
आराम चाहने वालों के लिए पीरियड पैंटी बेस्ट है,
पीरियड पैंटी: जेब से देखने में यह सामान्य अंडरवियर जैसा लगता है लेकिन इसमें अवशोषक परतें होती हैं. इसे आप पूरे दिन पहन सकती हैं, पैड के मुकाबले यह ज्यादा कम्फर्टेबल है, बीच में बदलने की जरूरत कम ही पड़ती है, पानी वाले रंग में भी शेप और सपोर्ट बना रहता है.
इसे भी पढ़ें: क्या मैं पीरियड्स में एक्सरसाइज कर सकती हूं, यहां जानिए करनी चाहिए या नहीं!