दांतों का पीलापन कैसे दूर करें, बस इन 4 घरेलू नुस्खों की मदद से मोतियों से चमकेंगे दांत!

Peele Danto Ko Kaise Saaf Karen: अगर आप नैचुरल और केमिकल-फ्री उपायों की तलाश में हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. यहां जानें क्या करना होगा?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
How to Get Rid of Yellow Teeth

Peele Danto Ko Kaise Saaf Karen: अनियमित ब्रशिंग, ज्यादा चाय-कॉफी, स्मोकिंग या गलत खान-पान की आदतें दांतों को पीला बना देते हैं, कई बार लोग महंगे ट्रीटमेंट भी करवा लेते हैं, लेकिन रिजल्ट्स दिख नहीं पाते. इसलिए आज हम आपके साथ कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप दांतों का पीलापन काफी हद तक कम कर सकते हैं. अगर आप नैचुरल और केमिकल-फ्री उपायों की तलाश में हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. यहां जानें क्या करना होगा?

स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी सिर्फ खाने में ही नहीं दांतों का पीलापन दूर करने में भी मदद कर सकती है. इसमें पाया जाने वाला एंजाइम मैलिक एसिड और विटामिन सी दांतों को चमकाने में सहायक हो सकते हैं. बस आपको स्ट्रॉबेरी को मैश एक पेस्ट बनाना है और फिर ब्रश करना है. इस घरेलू नुस्खे की मदद से आप आसानी से दांतों से पीलापन हटा सकेंगे. 

बेकिंग सोडा और नींबू: बेकिंग सोडा एक नैचुरल व्हाइटनर का काम करता है. वहीं, नींबू सिट्रिक एसिड से भरपूर है, जो दांतों की सतह से दाग हटाने में मदद करता है. बस आधा चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू की मिलकर ब्रश पर लगाकर एक मिनट हल्के हाथों से रगड़ें, ध्यान रखें इसे हफ्ते में सिर्फ 1 से 2 बार ही करें.

ऑयल पुल्लिंग: ऑयल पुलिंग मुंह से टॉक्सिन निकालता है और दांतों को चमकदार बनाता है, 1 चम्मच नारियल तेल मुंह में लेकर 10 से 15 मिनट रखें फिर उसके बाद थूक दें और पानी से कुल्ला करें. रोजाना करने पर दांतों की रंगत साफ होती है और बदबू भी कम होती है.

सेब का सिरका: यह एक नैचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. दांतों को चमकाने के लिए थोड़े से सिरका पानी में मिलाकर कुल्ला करें.  आप इस घरेलू नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें सिरके को सीधा दांतों पर न लगाएं.

इसे भी पढ़ें: सबसे ज्यादा फाइबर किसमें होता है, AIIMS के डॉक्टर ने बताया पेट को ठीक रखने के लिए क्या खाना चाहिए

Advertisement
Featured Video Of The Day
Gurugram Wall Collapse BREAKING: निर्माणाधीन सोसायटी की दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत