देर रात तक जागता है न्‍यूबॉर्न बेबी, तो ये 10 ट्रिक्‍स आएंगे काम

अक्‍सर छोटे बच्‍चे रात को सोते नही हैं. कभी-कभी तो पूरी रात जगते हैं और दिन भर सोते हैं. इससे पेरेंट्स को काफी परेशानी होती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

अक्‍सर छोटे बच्‍चे रात को सोते नही हैं. कभी-कभी तो पूरी रात जगते हैं और दिन भर सोते हैं. इससे पेरेंट्स को काफी परेशानी होती है. दिनभर की थकावट के बाद रात भर बच्‍चे के साथ जगने से सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है. खासकर नए माता-पिता को समझ नहीं आता कि इस समस्‍या के लिए क्‍या उपाय करें. अगर आप भी इस तरह की समस्‍या से परेशान हैं, तो जानें ऐसे टिप्‍स, जो छोटे बच्‍चे को सुलाने में बहुत कारगर साबित हो सकते हैं. 

Parenting Tips: अगर बच्‍चा बात-बात पर देता है उल्‍टा जवाब, तो गुस्‍से से नहीं बनेगी बात, ऐसे करें हैंडल

न्‍यूबॉर्न को रात में सुलाने के टिप्‍स 

  • बच्चे को रात भर सुलाना है तो सबसे पहले सुनिश्चित करें कि कहीं से कोई आवाज या शोर ना आ रहा हो. क्‍योंकि बच्‍चे जरा से शोर से तुरंत जाग जाते हैं. और शोर के कारण वे कई बार सोते भी नहीं. 
  • बच्चे का स्लीप पैटर्न सेट करना बहुत जरूरी है. इसलिए हर रोज उसे रात में एक समय पर सुलाने की कोशिश करें.  
  • जब बच्‍चे को सुलाने की कोशिश कर रहे हों तो उस समय कमरे का माहौल बिल्कुल शांत होना चाहिए.
  • कई बार बच्चे सो जाते हैं और उन्‍हें भूख लगती है तो कुछ ही देर में जाग भी जाते हैं. इसलिए बच्चे को सुलाने से पहले दूध जरूर पिलाना चाहिए.

5 साल की उम्र से ही बच्‍चों को सिखाएं ये 5 चीजें

  • बच्चे को सुलाने की कोशिश कर रहे हों तो उसे लोरी सुनानी चाहिए.
  • कई बार बच्‍चे को लेकर घूमने से या झुलाने से वे सो जाते हैं. 
  • बच्चे के सोने से पहले मां को उसके पास ही लेटे रहना चाहिए. इससे बच्‍चा चैन की नींद सोता है.
  • बच्‍चे को सुलाते समय उससे बातें ना करें. हाथ उनके सीने पर रखें. यह स्पर्श बच्चे को सुरक्षित महसूस कराता है और उन्‍हें नींद आती है.
  • बच्‍चे को रात में सुलाने से पहले उसका डाइपर बदल दें. कई बार डाइपर गीला या भारी होने से भी बच्‍चा सो नहीं पाता है. 
  • जब आप बच्‍चे को सुलाने की कोशिश कर रहे हों तो कमरे की लाइट को बिल्कुल कम कर दें. हल्की, मीडियम लाइट बच्चे को शांत माहौल का एहसास कराती है और नींद आने में मदद करती है.
     
Featured Video Of The Day
Sunita Ahuja से विवाद पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, राजनीति छोड़ने पर भी बोले! | NDTV India