पपीता मीठा है या नहीं बिना काटे कैसे पहचानें? ये टिप्स आपके जरूर आएंगे काम

Meethe Papite Ki Pehchan Kaise Kare: अगर आप पपीता खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको बताएंगे मीठा पपीता खरीदने की शानदार टिप्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पपीता मीठा है कि नहीं कैसे करें पहचान.

Meethe Papite Ki Pehchan Kaise Kare: पपीते का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट से लेकर के शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है. हर रोज इसका सेवन करना फेस को ग्लोइंग बनाने, दाग-धब्बे दूर करने में मदद कर सकता है. बता दें कि पपीते में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए लोग इसका सेवन करते हैं. लेकिन जब पपीता खाने में मीठा नहीं होता है तो इसको खाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए हर कोई चाहता है कि वो मीठा फल ही खाएं. लेकिन बाजार से खरीदते समय इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए इसे खाने का मजा थोड़ा कम हो जाता है. लेकिन अगर आपको मीठे पपीते की पहचान कैसे करनी है ये पता हो तो, आपका ये काम आसान हो जाएगा. तो चलिए आपको बताते हैं कि मीठे पीपते की पहचान कैसे करें, वो भी बिना इसको काटे.

मीठे पपीते की पहचान कैसे करें ( Meethe Papite Ke Pehchan Kaise Kare)

रंग पर ध्यान दें

पपीते को खरीदते समय उसके रंग पर ध्यान दें. अगर पपीता पीला या नारंगी है तो वो पूरी तरह से पक चुका है और वो मीठा होगा. 

धारियां

पपीते को खरीदते समय देखें की उसमें पीले रंग की रेखाएं या धब्बे पड़े हुए हैं, तो इसका मतलब है कि वो पेड़ पर ही पकने लगा था और ये मीठा होगा.

ये भी पढ़ें

दबाकर देखें

पपीता खरीदते समय उसको हल्के से हाथ से दबाकर देखें. अगर वो हल्का नरम है, तो वो खाने के लिए तैयार हैं. अगर पपीता बहुत ज्यादा टाइट है तो वो कच्चा है और वो खाने में मीठा नहीं होगा. अगर वही पपीता बहुत ज्यादा पिलपिला है तो वो अंदर से खराब हो सकता है. 

महक से पहचानें

पपीते को खरीदते समय उसको सूंघे जरूर. जब पपीता पका हुआ होता है तो उसमें से एक मीठी सी खुशबू आती है. अगर पपीते से बहुत तेज गंध आए तो समझ जाइए की पपीता कुछ ज्यादा ही पक गया है. इसका स्वाद अच्छा नहीं होगा. 

वजन

देखने में जो पपीता छोटा लगे लेकिन उठाने में अपनी साइज के हिसाब से भारी महसूस हो, वह रसीला और अच्छी तरह से पका हुआ होता है.

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Featured Video Of The Day
US-South Korea Military Drill: Iran के बाद Kim Jong Un टारगेट पर? Nuclear War का बढ़ा खतरा