Frequent Urine Reason: शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिसके कारण यूरिन आना एक सामान्य बात है, लेकिन अगर पानी पीने के बाद हर 15 मिनट में आपको वाशरूम भागना पड़ रहा है, तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है. तो आइए जानते हैं पानी पीने के बाद अगर आपको बार-बार वॉशरूम भागना पड़ रहा है, तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता है और इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है.
पानी पीने पर बार-बार पेशाब आने का क्या कारण है?
यह समस्या ओवर एक्टिव ब्लैडर के कारण होती है, जिसमें मूत्राशय की मांसपेशियां जरूरत से ज्यादा बार सिकुड़ती हैं. यही वजह है मूत्राशय पूरा भरा न होने पर भी बार-बार पेशाब की तीव्र इच्छा महसूस होती है.
अन्य कारण
- मूत्र मार्ग में संक्रमण (UTI)
- ज्यादा कैफीन या शराब पीने से होने वाली जलन
- शुगर का कंट्रोल ठीक न होना
- तनाव या चिंता
इस मामले में क्या करना चाहिए?
सबसे पहले यह देखना बेहद जरूरी है कि आप कितना और कितनी तेजी से पानी या अन्य तरल पदार्थ पी रहे हैं. चाय, कॉफी और फिज़ी ड्रिंक्स जैसे पेय मूत्राशय को परेशान कर सकते हैं, इसलिए इन्हें इनका सेवन कम मात्रा में करना बेहद जरूरी है. इसके अलावा आप हर थोड़ी देर में पेशाब करने की आदत डालें और हर थोड़े-थोड़े समय में बाथरूम जाने से बचें. इसके साथ ही पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज भी मूत्राशय को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें: Leftover Chapati Recipe: रात की बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी क्रिस्पी रोल, नोट करें रेसिपी