सांस के साथ फेफड़ों तक चली गई नोज़ पिन, एक्स-रे देख डॉक्टर के उड़े होश, मसां-मसां बची जान

Nose Pin In Lungs: कुछ समय पहले एक मामला सामने आया. जिसमें एक महिला के फेफड़ों में एक नोजपिन मिली. बता दें कि इस तरह से मामले आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महिला के फेफड़ों में फंसी नोज पिन, एक्स रे में सामने आई चौंकाने वाली बात

Nose Pin In Lungs: आपने अक्सर व्यक्ति के पेट में किसी ना  किस चीज के फंसे होने की खबरों को पढ़ा होगा. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. इसमें एक महिला के फेफड़े में नाक की पिन गहराई तक फंसी मिली. हैरानी की बात यह रही कि मरीज में किसी तरह के साफ लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे. न खांसी, न तेज दर्द और न ही सांस लेने में परेशानी. जांच के दौरान जब एक्स-रे और स्कैन किया गया, तब फेफड़ों में नोजपिन के फंसे होने की बात पता चली.

ऐसे में डॉक्टर्स का कहना है कि  कई बार शरीर को अंदर कोई चीज घुसी होती है लेकिन कोई दिक्कत नहीं होती और समय के साथ यह एक गंभीर समस्या बन सकती है. फेफड़ों में इस तरह की चीजों के फंसने से इंफेक्शन, सूजन या सांस लेने में दिक्कत आदि समस्याओं का सामना करना पडता है. इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए और कपड़े आदि उतारते और पहनते समय ध्यान रखना चाहिए.

क्यों जरूरी है सतर्क रहना?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले की किसी चीज के आपके शरीर में जाने के बाद आपको तुरंत असर ना दिखें लेकिन लंबे समय जब कोई चीज आपके शरीर के अंदर पड़ी रहती है तो इससे शरीर में इंफेक्शन फैल सकता है और इसका सीधा असर फेफड़ों की फंक्शनिंग पर पड़ता है.
 

Advertisement

क्या सावधानी बरतें?

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सोते समय हमेशा ऐसी ज्वेलरी पहने जो ढीली हों. वहीं,  बच्चों के आसपास कभी भी इस तरह की छोटी ज्वेलरी ना रखें. अगर बच्चा अचानक से मुंह में कोई चीज डाल देता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें: क्या 30 से पहले घुटने में दर्द होना नॉर्मल है? यहां जानें कारण और बचाव

Featured Video Of The Day
Pakistan Attacks Afghanistan | Sucherita Kukreti | रमजान में पाकिस्तान का ‘महा पाप’? | IND Vs PAK