अब गंजे सिर पर उगेंगे बाल, महंगे हेयर ट्रांसप्लांट का बचेगा खर्च, वैज्ञानि‍कों ने ढूंढ लिया बाल उगाने का आसान तरीका

Naye Baal Kaise Ugaye: वैज्ञानिकों के अनुसार भविष्य में ऐसी तकनीक विकसित हो सकती है जिससे बिना सर्जरी के ही बाल दोबारा उगाए जा सकेंगे, हालांकि यह तरीका अभी शोध के स्तर पर है, इसलिए किसी भी तरह का इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, आइए बाल झड़ने पर नई रिसर्च क्या कहती है, इसपर एक नजर डाल लेते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नए बाल कैसे उगाए गंजेपन का इलाज

Naye Baal Kaise Ugaye: बाल झड़ने की समस्या से कौन परेशान नहीं है, कई लोग इससे राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे का सहारा लेते हैं, तो कुछ ऐसे हैं जो महंगे ट्रीटमेंट जैसे हेयर ट्रांसप्लांट तरफ भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अब आपको ज्यादा पैसे भी  नहीं खर्च करने पड़ेंगे और बालों को झड़ना भी कम हो जाएगा. हाल में की गई एक रिसर्च में भी यह बताया गया है कि कैसे स्टेम सेल्स हमारे बालों को फिर से उगाने और उन्हें घना बनाने में मदद कर सकती हैं.  वैज्ञानिकों के अनुसार भविष्य में ऐसी तकनीक विकसित हो सकती है जिससे बिना सर्जरी के ही बाल दोबारा उगाए जा सकेंगे, हालांकि यह तरीका अभी शोध के स्तर पर है, इसलिए किसी भी तरह का इलाज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, आइए बाल झड़ने पर नई रिसर्च क्या कहती है, इसपर एक नजर डाल लेते हैं. 

नई रिसर्च क्या कहती है?

नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने पाया कि हमारे सिर की त्वचा में मौजूद हेयर फॉलिकल्स पूरी तरह खत्म नहीं होतीं, कई बार ये सिर्फ यह सोई हुई अवस्था में चली जाती हैं. ऐसे में अगर इन्हें दोबारा एक्टिव कर दिया जाए तो बाल फिर से उग सकते हैं.

रिसर्च में यह भी बताया गया है है कि बालों की जड़ें शरीर के कुछ खास सिस्टम के साथ मिलकर काम करती हैं, जब इन सिस्टम के बीच सही तरीके से तालमेल नहीं रहता, तो हेयर फॉलिकल्स धीरे-धीरे कमजोर होकर निष्क्रिय हो जाते हैं, यही कारण है कि बाल झड़ने लगते हैं. अच्छी बात यह है कि अगर इन सिस्टम का संतुलन दोबारा ठीक कर दिया जाए, तो फॉलिकल्स फिर से सक्रिय होकर नए बाल उगा सकते हैं. वैज्ञानिक कुछ नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं, जिनकी मदद से सोई हुई जड़ों को दोबारा सक्रिय किया जा सकता है,

  • छोटे-छोटे केमिकल कंपाउंड
  • जीन एडिटिंग तकनीक
  • स्टेम सेल थेरेपी

फिलहाल ये तरीके रिसर्च स्टेज में हैं, लेकिन उम्मीद है कि अगले 1 से 2 साल में इंसानों पर इसके ट्रायल शुरू हो सकता है. 

नई रिसर्च के अनुसार आने वाले समय में बाल झड़ने का इलाज हर व्यक्ति के शरीर और जीन के हिसाब से किया जा सकता है, इससे ज्यादा प्रभावी और जल्दी परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़ें: हर रोग का 1 इलाज, घर पर बस ऐसे लगाएं तुलसी, पूरे साल नहीं सूखेगी, 10 दिन में हो जाएगी तैयार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: UAE पर फिर ईरान ने किया Missile Attack, इन-इन जगहों को बनाया निशाना | Iran War News