Mumbai Metro Meme: रेडिट की बात हो और दिलचस्प टॉपिक न मिले, ऐसा हो ही नहीं सकता.ए क बार फिर यह प्लेटफॉर्म अपनी एक नई पोस्ट को लेकर चर्चा में है. इस बार एक यूज़र ने अपना अनोखा अनुभव साझा करते हुए मुंबई मेट्रो को टॉक ऑफ द टाउन बना दिया है.
रेडिट पर वायरल हुआ मुंबई मेट्रो का मजेदार किस्सा
दरअसल, इंटरव्यू के लिए मुंबई आए एक व्यक्ति ने मेट्रो में सफर के दौरान कुछ ऐसा देखा, जो उन्हें बेहद अजीब लगा. उन्होंने तुरंत ही रेडिट पर एक फोटो के साथ पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा,
"मैं इंटरव्यू के लिए मुंबई आया था. स्टेशनों के नाम के आगे ब्रांड का नाम क्यों लिखा होता है? क्या आसानी के लिए Marol की जगह Fevicol लिखते हैं?"
पोस्ट सामने आते ही मिनटों में लोगों ने अपने मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया,
एक यूज़र ने लिखा:
"ये सभी स्टेशन स्पॉन्सर्ड होते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इनके नाम समय-समय पर बदलते रहते हैं. कुछ महीने पहले ‘टेक्नो मारोल' था, अब ‘फेविकोल' हो गया है."
दूसरे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा:
"मुझे स्पॉन्सर्स से कोई दिक्कत नहीं, बोर्ड पर उनका नाम भी चलेगा… लेकिन भगवान के लिए स्टेशन का असल नाम मत बदलिए! वे अगले स्टॉप की अनाउंसमेंट भी स्पॉन्सर नाम के साथ करते हैं. मुंबई में नए आए लोगों के लिए यह पहले ही बड़ा चैलेंज होता है."
एक और यूज़र ने सुझाव दिया:
"उन्हें हमेशा स्टेशन का नाम सबसे पहले बोलना चाहिए, स्पॉन्सर का बाद में."
वहीं एक शख्स ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा:
"सच में, मुझे अब ‘फेविकोल मारोल नाका' सुनने की इतनी आदत हो गई है कि असली नाम अलग लगता है."
ये तो बस कुछ चुनिंदा कमेंट्स हैं जो हमने आपके लिए चुने, इनमें से आपको कौन सा सबसे रिलेटेबल या फनी लगा ज़रूर बताएं और ऐसी ही मजेदार, फनी और रिलेटेबल खबरों के लिए जुड़े रहिए.