अपनी बेटी को दें मां दुर्गा से प्रेरित ये खास नाम, सबको भाएंगे नाम और मां का मिलेगा आशीर्वाद

Navratri Special Names: अगर आपके भी घर में नवरात्रि के समय मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है तो आप मां दुर्गा के इन खास नामों को अपना सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 24 mins
Baby Girl Names: अपनी नवजात बेटी को दे सकते हैं मां दुर्गा के ये नाम.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • क्या आपके घर भी मां लक्ष्मी आने वाली हैं.
  • तो आप मां दुर्गा के इन नामों को अपना सकते हैं.
  • सभी के हैं खास अर्थ.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही? हमें बताएं।

Maa Durga inspired Names: नवरात्रि कुछ ही दिनों में आने वाली है. 15 अक्टूबर 2023 से 24 अक्टूबर 2023 तक भक्त मां दूर्गा (Maa Durga) की भक्ति में डूबे रहेंगे. मां दुर्गा के भक्तों में काफी खुशी का माहौल हैं. इन दिनों में कई लोगों के घर मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) का आगमन बेटी के रूप में होता है. कहा जाता है कि किसी के व्यक्तित्व पर उसके नाम का बहुत प्रभाव पड़ता है. ऐसे में आप अपनी बेटी का नाम मां दुर्गा के इन नामों पर रख सकते हैं. 

नवदुर्गा प्रेरित 8 ट्रेंडी नाम (Maa Durga Inspired 8 Trendy Names)

शैला

मां दुर्गा के नव रूपों में से एक रूप का नाम शैलपुत्री है. इसी से मिलता-जुलता नाम शैला है. शैला का मतलब होता है पहाड़ों में रहने वाली. यह नाम सुनने में काफी ज्यादा मॉर्डन लगता है.

ईशा

दुर्गा मां का ही नाम ईशा भी है. ईशा का अर्थ है रक्षा करने वाली. मुकेश अंबानी और बॉलिवुड एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी बेटी का नाम ईशा रखा है. ईशा नाम वाली लड़कियां काफी तरक्की करती हैं. 

Advertisement
शांभवी

मां पार्वती का नाम शांभवी है. इस नाम का अर्थ है शिव जी की पत्नी. शांभवी नाम वाली लड़कियां पार्वती मां की तरह शांत और शीतल स्वभाव की होती हैं. 

Advertisement
शरण्या

मां दुर्गा का ये नाम भी आपकी लड़की के लिए काफी अच्छा हो सकता है. शरण्या का अर्थ है वह जो शरण देती है. 

Advertisement
स्तुति

स्तुति भी मां दुर्गा का ही एक नाम है. इसका अर्थ है प्रशंसा. स्तुति नाम वाली लड़कियों को अपने जीवन में काफी प्रशंसा मिलती है और उनकी तरक्की भी जल्दी होती है. 

Advertisement
भार्गवी

ये भी मां दुर्गा का ही एक नाम है. भार्गवी का अर्थ होता है सुंदर या मनमोहक.  किसी भी लड़की पर ये नाम सुट कर सकता है.

तन्वी

तन्वी का भी अर्थ सुंदर होता है. मां दुर्गा के नाम पर अपनी बेटी का नाम रखने के लिए ये भी एक अच्छा ऑपशन है.

अन्विथा

ये नाम भी मां दुर्गा के नौ रूपों पर ही आधारित है. साथ ही ये काफी अलग और फ्रेश नाम है. इसका अर्थ होता है प्रतिभाशाली या शक्तिशाली.

                                                                                                          (प्रस्तुति-अंकित श्वेताभ)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Andhra Temple 'Laddoo' Controversy: प्रसाद में Cockroach का Video Viral, मंदिर प्रबंधन ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article