Navratri Bhog For 9 Days: नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को लगाएं ये भोग, यहां जानें किस दिन कौन- सा भोग चढ़ाएं?

Navratri Nine Days Bhog: नवरात्रि के नौ दिन मां आदिशक्ति की आराधना की जाती है. इस आर्टिकल में जानें मां के किस स्वरूप को किस चीज का लगता है भोग.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Navratri Nine Days Bhog: नवरात्रि के नौ दिनों को बहुत ही शुभ माना जाता है.

Navratri Nine Days Bhog: नवरात्रि हिन्‍दुओं के प्रमुख पर्व में से एक है. नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है. इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026) 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026, तक है. नवरात्रि के दौरान शाक्ति की देवी मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है. आमतौर पर नवरात्रि पर लोग पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं. और मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं. माना जाता है कि देवी दुर्गा ने अलग-अलग अवतार लेकर राक्षसों का अंत किया था. और भक्त उन्हें इन्हीं रूपों में पूजते हैं. माता की उपासना करने के लिए भक्त नौ दिनों तक व्रत का पालन करते हैं. कुछ लोग नौ दिनों तक मांस, अनाज, शराब, प्याज और लहसुन भी नहीं खाते. माना जाता है कि नवरात्रि में पहले दिन से लेकर, अंतिम दिन तक मां भगवती को उनका मनपसंद भोग चढ़ाते हैं. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कौन से दिन किस चीज का लगाएं भोग. 

मां दुर्गा के नौ रूपों को इन 9 चीजों का लगाएं भोग- Nine Bhog For 9 Days In Chaitra Navratri 2026: 

1. पहला दिनः मां शैलपुत्री- 

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. मां शैलपुत्री को गाय का घी अथवा उससे बने पदार्थों का भोग लगा सकते हैं.

क्या बनाएं- भोग में आप गाय के दूध से खीर बना सकते हैं. खीर बनाने के लिए आपको दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स की आवश्यकता होती है. सबसे पहले दूध को उबला लें, फिर मखाने को हल्का रोस्ट करके दूध में उबाल लें. अब इसमें चीनी डालें और कुछ मिनट तक मिलाएं. ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें. 

2. दूसरा दिनः मां ब्रह्मचारिणी- 

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर या शक्कर से बनी चीजों का भोग चढ़ाया जाता है.

Advertisement

क्या बनाएं- शक्कर किसी भी स्वीट्स को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है. आप शक्कर से हलवा बना सकते हैं. हलवा बनाने के लिए सबसे पहले रवा को घी में भून लें, फिर इसमें चीनी और पानी डालकर अच्छे से मिक्स करके पका लें. लास्ट में इसमें ड्राई फ्रूट्स एड करें.   

3. तीसरा दिनः मां चंद्रघंटा- 

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.

Advertisement

क्या बनाएं- दूध से आप पेड़ा बना सकते हैं. पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दूध को जबतक उबाले, जब तक ये रबड़ी न बन जाए फिर इसमें शक्कर डालकरे अच्छे से चलाते रहे. जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करके इससे पेड़े बनाएं या एक थामी में जमाकर बर्फी बना लें. 

4. चौथा दिनः मां कुष्मांडा- 

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. मां कुष्ठमांडा को मालपूआ का भोग लगाया जाता है.

कैसे बनाएं- इसे मैदा, दूध, चीनी और सूखे मेवों से बनाया जाता है. मुख्य रूप से इसमें मैदा, खोया/दूध, सूजी, केले, चीनी, सौंफ, इलायची पाउडर और दूध की मलाई का उपयोग होता है, जिसे घी में तलकर चाशनी में डुबोया जाता है.

5. पांचवां दिनः मां स्कंदमाता- 

नवरात्रि के पंचम दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है. स्कंदमाता को केले का भोग लगाया जाता है.

कैसे बनाएं- केले का हलवा बनाने के लिए पके हुए केलों को छीलकर मैश कर लें या मिक्सी में पेस्ट बना लें. कड़ाही में घी गर्म करके इसमें केले का पेस्ट डालें और कुछ मिनट तक भूनें. इसमें चीनी या गुड़, इलायची पाउडर और काजू डालकर तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण कड़ाही न छोड़ने लगे. 

6. छठा दिनः मां कात्यायनी- 

नवरात्रि के छठे दिन मा कात्यानी की पूजा की जाती है. माना जाता है कि मां कात्यायनी को शहद और मीठे पान का भोग अति प्रिय है.

Advertisement

कैसे बनाएं-  शहद की खीर बनाने के लिए फुल क्रीम दूध उबालें और उसमें 1/3 कप भीगे हुए साबूदाना डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं. इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें. जब खीर थोड़ी ठंडी हो जाए तब उसमें 4-6 चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रहे, शहद को उबलते दूध में न डालें, वरना स्वाद बदल सकता है. 

8. आठवां दिनः मां महागौरी- 

आठवें दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा की जाती है. मां को हलवे व नारियल का भोग लगाया जाता है. 

Advertisement

कैसे बनाएं-  इस हलवा को बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में बादाम हो हल्का से उबाल लें. बादाम को छील लें. बादाम का पेस्ट बनाने के लिए इन्हें ब्लेंडर में डालकर दरदरा पेस्ट बना लें. एक पैन में देसी घी गर्म करें और इसमें बादाम का पेस्ट डालें. इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. हलवा तैयार है, इसे कटे हुए बादाम से गार्निश करें और भोग में चढ़ाएं. अगर आप व्रत कर रहें हैं तो इस हलवे का सेवन कर सकते हैं. 

9. नवां दिनः मां सिद्धिदात्री- 

नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धीदात्री की पूजा की जाती है. मां सिद्धिदात्री को खीर, हलवा पूरी का भोग लगाया जाता है. 

कैसे बनाएं- चावल की खीर बनाने के लिए भीगे हुए चावल को उबलते हुए फुल क्रीम दूध में मिलाएं. धीमी आंच पर चावल के नरम होने और दूध गाढ़ा होने तक पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें. इसमें चीनी, इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए मेवे डालकर 5 मिनट और पकाएं.

ये भी पढ़ें- Navratri 1st Day 2026: नवरात्रि के पहले दिन की पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनेंने चाहिए? जानिए मां Shailputri का पसंदीदा रंग

अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए 

Featured Video Of The Day
Kangana Ranaut on Rahul Gandhi | कंगना के बयान से गरमाई राजनीति, Pappu Yadav ने किया पलटवार