Navratri Rules: नवरात्रि में बाल क्यों नहीं कटवाने चाहिए? ये है वजह, आप भी रखें इस बात का ध्यान!

Why One Should Not Cut Hair During Navratri: नवरात्रि के दौरान रहन-सहन और खान-पान को लेकर भी कुछ सीमाएं तय होती है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान बाल क्यों नहीं काटे जाते और अगर इस दौरान आप ऐसा करते हैं तो क्या असर होता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Navratri Fasting Rules

Why One Should Not Cut Hair During Navratri: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि के नौ दिन देवी की आराधना और अर्चना के होते हैं. इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा होती है. साथ ही नवरात्रि के दौरान रहन-सहन और खान-पान को लेकर भी कुछ सीमाएं तय होती है. नवरात्रि में सात्विक भोजन का ही सेवन किया जाता है. इस दौरान लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए. वहीं इस दौरान बाल या नाखून नहीं काटे जाते हैं. इसके पीछे धार्मिक और साइंसिटिफ कारण माने जाते हैं. बहुत से लोग नवरात्रि के दौरान सेविंग भी नहीं करते. आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान बाल क्यों नहीं काटे जाते और अगर इस दौरान आप ऐसा करते हैं तो क्या असर होता है.

नवरात्रि में क्यों नहीं काटते बाल? | Why One Should Not Cut Hair During Navratri​?

ऐसा माना जाता है कि बाल और नाखून इंसान की मौत के बाद भी कुछ समय तक बढ़ते रहते हैं. इसमें इंसान के डीएनए होते हैं. इस वजह से बाल और नाखूनों को एनर्जी से जोड़ कर भी देखा जाता है. ऐसा माना जाता है हमारे बालों से शरीर की एनर्जी जुड़ी होती है. नवरात्रि या किसी दूसरे पवित्र त्योहार के समय हमारी एनर्जी पॉजिटिव होती है और बहुत हाई होती है. ऐसे में अगर उस वक्त हम बाल या नाखून काटते हैं तो हमारी एनर्जी कम होती है और पॉजिटिविटी भी कम होती है.

नेगेटिविटी दूर करने का तरीका | Ways to Eliminate Negativity

वहीं जिस वक्त आप बहुत निगेटिव महसूस कर रहे हो, डिप्रेस्ड हों उस वक्त आपको अपने बाल कटवाने चाहिए. अगर आप डिप्रेशन में रह रहे हैं तो आप सलून जाएं और बालों को कटवा लें. इससे आपको हल्का महसूस होगा. साथ ही आपकी नेगेटिविटी भी कम होगी और आप नई एनर्जी महसूस करेंगे. नया लुक आपको नई एनर्जी भी देता है, साथ ही ये आत्मविश्वास भी बढ़ाता है.

इसे भी पढ़ें: बिना स्किनकेयर के भी चमकेगा चेहरा, बस डाइट में शामिल करें ये 5 जादुई फल!

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | जेल से छूटे बाहुबली Anant Singh! पटना HC से Bail, भौकाल फिर शुरू? | Bihar | Mokama