Navratri 1st Day 2026: नवरात्रि के पहले दिन की पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? जानिए मां Shailputri का पसंदीदा रंग

​Maa Shailputri Favorite Color: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है. नवरात्रि के पहले दिन पहनें इस रंग के कपड़े, बरसेगी मां शैलपुत्री की कृपा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
​Navratri 1st Day 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है.

Navratri 1st Day 2026 Color: आज नवरात्रि का पहला दिन है. इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है.  चारों तरफ जय माता दी की गूंज है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन का एक खास रंग होता है? अगर आप उस दिन के हिसाब से कपड़े पहनते हैं, तो न सिर्फ आप स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि ऐसा माना जाता है कि इससे माता रानी भी जल्दी खुश होती हैं. 

​नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है. आइए जानते हैं कि आज की पूजा में आपको किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए और मां शैलपुत्री को क्या पसंद है.

​मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग क्या है? (​What is the favorite color of Maa Shailputri)

​नवरात्रि के पहले दिन का खास रंग है 'पीला' (Yellow). जी हां, पीला रंग उत्साह, चमक और खुशी का प्रतीक माना जाता है. मां शैलपुत्री, जो पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं, उन्हें पीला रंग बेहद प्रिय है.

​पीला रंग ही क्यों पहनें? (Why wear yellow)

​पीला रंग देखने में बहुत प्यारा लगता है और यह मन को शांति देता है. इसे पहनकर आप खुद को काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे.

Advertisement

शास्त्रों के अनुसार, मां शैलपुत्री की पूजा में पीले रंग का इस्तेमाल करना बहुत शुभ होता है.

हिंदू धर्म में पीला रंग शुभ कार्यों और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. 

कौन क्या पहनें-

​अगर आप आज शाम की पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि आपके कपड़ों में कहीं न कहीं पीला रंग जरूर हो. महिलाएं पीली साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं. वहीं पुरुष पीला कुर्ता या शर्ट पहन सकते हैं. अगर आपके पास पूरी तरह से पीले कपड़े नहीं हैं, तो आप पीले रंग का दुपट्टा या रुमाल भी साथ रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Navratri 1st Day 2026: आज है नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को लगाएं इस चीज का भोग

Advertisement

अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

Featured Video Of The Day
WAR BREAKING | Strait Of Hormuz के पास जहाज पर बड़ा हमला | Israel Iran War | US War | BREAKING NEWS