नारियल छीलने का सबसे आसान तरीका, जानें कैसे बिना गंदगी फैलाए मिनटों में निकालें नारियल

शेफ स्नेहा ठाकर ने नारियल छीलने का आसान हैक बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नारियल छीलने का आसान तरीका
(Photo Credit: NDTV)

नारियल खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसके साथ सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि इसके छिलकों को साफ करना और फिर नारियल को निकालना काफी मुश्किल होता है. छिलके साफ कर नारियल निकालने में काफी मेहनत लगती है और इससे गंदगी भी फैल जाती है. इसी कड़ी में शेफ स्नेहा ठाकर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने नारियल छीलने का आसान हैक बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

ऐसे निकालें नारियल

  • सबसे पहले पूरे नारियल को फ्रीजर में रख दें. आप एक से दो घंटे या फिर रातभर के लिए भी नारियल को फ्रीजर में रख सकते हैं. फ्रीजर से निकालने के बाद नारियल काफी ठंडा और सख्त हो जाएगा. साथ ही उसका बुरादा भी इधर-उधर नहीं झड़ेगा. ऐसे में नारियल को निकालना आसान हो जाता है. 
  • अब, नारियल को किसी मजबूत जगह पर रखें. इसके बाद हथौड़ी या घर में इस्तेमाल होने वाले मूसल की मदद से सबसे पहले नारियल के बीच वाले हिस्से पर धीरे-धीरे चोट करें. धीरे-धीरे चोट करने से नारियल पर दरार बनती जाएगी.
  • जब बीच में क्रैक बन जाए, तब नारियल के बाकी हिस्सों पर भी धीरे-धीरे चोट करें. इस तरह पूरा नारियल क्रैक हो जाता है. इसके बाद नारियल के टूटे हुए हिस्सों को हाथ से धीरे-धीरे अलग करें.

शेफ बताती हैं कि फ्रीजर में रखने की वजह से नारियल की गिरी और बाहरी खोल के बीच जगह बन जाती है, इससे गिरी को निकालना आसान हो जाता है. 

इस तरह आप बिना गंदगी फैलाए बड़ी ही आसानी से नारियल को छील सकते हैं और खोल से इसकी गिरी को निकाल सकते हैं. ऐसे में अगली बार जब भी आपके घर में नारियल आए, तब आप इस आसान हैक को आजमाकर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- प्याज के छिलकों से खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से फूलों से लद जाएगा पौधा

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM: लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में जुड़े PM मोदी बोले- हम राष्‍ट्र न‍िर्माण के ल‍िए न‍िकले । Top News
Topics mentioned in this article
Lifestyle News