Asli Khoya Ki Pehchan: होली पर असली खोया की पहचान कैसे करें?

Real Vs Fake Mawa: आपको डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको वो आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप होली पर अपने घर जो मावा लेकर आ रहे हैं उसकी पहचान कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे पहचानें खोया असली है या नकली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Holi 2026: Real Vs Fake Khoya

Real Vs Fake Mawa: होली में महज कुछ दिन ही बचे हैं. यह तो हम सभी जानते हैं कि गुजिया के बिना यह त्योहार एकदम अधूरा है. आमतौर पर गुजिया को मैदा, मावा चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है और इसे घर पर बनाने के लिए लोग मार्केट से मावा खरीद कर घर लाते हैं, लेकिन आज के समय में हर चीज में मिलावट की जा रही है. ऐसे में मार्केट से लाया हुआ मावा असली है या नकली ये पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको वो आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप होली पर अपने घर जो मावा लेकर आ रहे हैं उसकी पहचान कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे पहचानें खोया असली है या नकली.

नकली मावा कैसे पहचानें?

हथेली से टेस्ट करें: मावा असली है या नहीं, इसे चेक करने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा खोया लेकर हथेली पर रगड़ें. अगर उसमें घी जैसी खुशबू आए और हाथ पर तेल महसूस न हो, तो खोया असली है. वहीं, अगर चिकनाई या ग्रीस महसूस हो, तो समझ लें कि खोया में मिलावट की गई है. 

पानी से चेक करें: मावे को परखने के लिए पानी में डालकर फेंटने से वह दानेदार टुकडों में अलग हो जाएगा. अगर उसके टुकड़े अलग-अलग हो जाएं, तो यह माना जा सकता है कि इसमें मिलावट की गई है.

आयोडीन टेस्ट करें: अगर आप और पक्की जांच करना चाहते हैं, तो आयोडीन टेस्ट की मदद ले सकते हैं. थोड़ा खोया लेकर उस पर आयोडीन की एक बूंद डालें. अगर उसका कलर नीला या काला हो जाए, तो खोया में स्टार्च या मैदा मिला है. वहीं, अगर रंग न बदले हो मान लें मावा असली है. 

खुशबू से पता लगाएं: असली खोया में घी की हल्की खुशबू आती है, जबकि मिलावटी खोया में तेल या सिंथेटिक दूध जैसी बदबू आ सकती है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बोर्ड के पेपर में भूलकर न करें ये 3 गलतियां, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने!

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | खाड़ी में 'खूनी युद्ध'... धुआं-धुआं पूरा Tehran... कबतक लड़ेगा ईरान? | Khamenei