Mouth ulcer : मुंह के छालों को केले के छिलकों से करें ठीक, जानिए तरीका

Ulcer remedy : हम यहां पर आपको केले से छाले ठीक करने का असरदार नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसे आपको छाले होने पर जरूर आजमाना चाहिए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Home remedy for Mouth ulcer : आपको एक केला लेना है उसे बीच से फांक करके उसमें 4 से 5 इलायची भरना है.

Blister remedy : पेट खराब होने के कारण कई बार मुंह में छाले उभर आते हैं जिससे खाने में काफी तकलीफ होती है. इसके चलते आप कई हफ्तों तक खाना भी ढंग से नहीं खा पाते हैं. ऐसे में आपको लिक्विड फूड या फिर पतली खिचड़ी पर गुजारा करना पड़ता है. हालांकि, इसको ठीक करने के लिए मेडिकल स्टोर पर दवाईयां उपलब्ध हैं. लेकिन आप चाहें तो इसे घरेलू नुस्खे से भी ठीक कर सकते हैं. हम यहां पर आपको केले से छाले ठीक करने का असरदार नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आपको बहुत राहत मिलेगी. 

इस होममेड हेयर मास्क से असमय सफेद होते बाल हो सकते हैं काले, नुस्खा है एकदम आसान

छाला ठीक करने का घरेलू नुस्खा

आपको एक केला लेना है उसे बीच से फांक करके उसमें 4 से 5 इलायची भरना है. फिर इस केले को धागे से अच्छे से बांधकर कुकर में रख दीजिए उबलने के लिए. जब अच्छे से उबाल जाए तो केले से इलायची को निकालकर खा लेना है. ऐसा करने से आपको तुरंत राहत मिलेगा. यह बेहद ही असरदार घरेलू उपाय है. आप ऐसा रोज करते हैं तो दर्द भरे छाले से जल्दी ही आराम मिलेगा. 

यह नुस्खे भी करें ट्राई

मेथी पत्तियां खाएं

अगर आप भी मुंह के छालों से परेशान रहते हैं और इसके कारण कुछ खाना पीना भी दूभर हो गया है, तो मेथी की पत्तियों को उबालकर उसके पानी से गरारे करने से छाले ठीक हो जाते हैं.

नारियल तेल

अल्सर को दूर रखने के लिए, आप थोड़ी मात्रा में नारियल तेल सीधे अल्सर पर लगा सकते हैं. यह दांतों और मसूड़ों पर जमने वाली गंदगी को भी दूर रखेगा.

Advertisement

नमक पानी

एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं. लगभग 30 सेकंड तक इस नमक के पानी के घोल से अपना मुँह कुल्ला करने के बाद इसे थूक दीजिए. इस प्रक्रिया को दिन में 3 से 4 बार दोहराएं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Advertisement

गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War | दुनिया को मूर्ख बना रहे Trump? ऑपरेशन 'FOOL' के पीछे ये खेल
Topics mentioned in this article