मनी प्लांट को बोतल में कैसे लगाएं? मनी प्लांट में क्या डालने से बढ़ता है, जान‍िए यहां

बोतल में प्लांट कैसे लगायें? गार्डिंग एक्सपर्ट सूरज अग्रवाल ने पानी वाले मनी प्लांट की देखभाल करने और इसकी ग्रोथ बढ़ाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
क्या पानी की बोतल में मनी प्लांट लगाना संभव है?
(Photo Credit: Freepik)

घर में पेड़-पौधे लगाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. इनमें भी मनी प्लांट लगभग हर किसी के घर में होता है. इस पौधे की देखभाल करना काफी आसान होता है, ये देखने में सुंदर लगता है, साथ ही मनी प्लांट को धार्मिक नजरिए भी खास माना जाता है. ऐसे में गार्डिंग का शौक रखने वाले लोग अपने घर में मनी प्लांट जरूर लगाते हैं. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि मिट्टी में तो उनका पौधा खूब हरा-भरा रहता है लेकिन पानी में लगाने पर मनी प्लांट जल्दी नहीं बढ़ पाता है या पौधे की जड़े गलने लगती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. गार्डिंग एक्सपर्ट सूरज अग्रवाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पानी वाले मनी प्लांट की देखभाल करने और इसकी ग्रोथ बढ़ाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

पानी में कैसे उगाएं मनी प्लांट?

गार्डिंग एक्सपर्ट कहते हैं, पानी में मनी प्लांट उगाने के लिए सबसे पहले अच्छी कटिंग चुनना जरूरी है. ध्यान रखें कि कटिंग बहुत नरम नहीं होनी चाहिए. बहुत ज्यादा पतली या नरम कटिंग पानी में रहने पर जल्दी गल जाती है. इसलिए थोड़ी मजबूत और स्वस्थ टहनी लेना बेहतर है. कटिंग लगाने से पहले उसे अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि संक्रमण का खतरा न हो. 

किसी हेल्दी मनी प्लांट से एक मोटी और अच्छी कटिंग लें. कटिंग को नीचे से 45 डिग्री पर काटें और निचले हिस्से में लगे सारे पत्तों को हटा दें. ध्यान रखें कि जो हिस्सा पानी के अंदर रहेगा, उस पर पत्ते नहीं होने चाहिए. 

मनी प्लांट की बोतल में कितना पानी भरें?

सूरज अग्रवाल बताते हैं, मनी प्लांट को पानी में लगाने के लिए किसी भी साफ कांच की बोतल या कांच के कंटेनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें केवल इतना पानी भरें कि कटिंग का निचला हिस्सा पानी में रहे, पूरा पौधा पानी में डूबा न हो. 

Advertisement
मनी प्लांट का पानी कितने दिन में बदलना चाहिए?

गार्डिंग एक्सपर्ट बताते हैं, शुरुआत में हर 5 दिन के बाद पौधे का पानी बदल दें. कुछ समय बाद जब पौधे में जड़ें बनने लगें, तब 7 से 10 दिनों के अंदर पानी बदला जा सकता है. वहीं, जड़ें अच्छी तरह विकसित होने के बाद आप करीब 10 से 15 दिन में पौधे के पानी को बदल सकते हैं. 

मनी प्लांट का पानी कैसे बदलें?

इस सवाल को लेकर सूरज अग्रवाल बताते हैं, पौधे का पानी बदलते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. जैसे- पानी बदलते समय पौधे को बार-बार बाहर निकालने से बचें. इससे नई जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके साथ ही हमेशा साफ पानी का इस्तेमाल करें. आप चाहें, तो पौधे के लिए RO के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Advertisement
पानी वाले मनी प्लांट को कहां रखें?

एक्सपर्ट कहते हैं, मनी प्लांट को तेज सीधी धूप वाली जगह पर न रखें. इससे अलग पौधे को वहां रखें जहां हल्की-हल्की धूप आती हो.

पानी में मनी प्लांट बढ़ नहीं रहा हो तो क्या करें?

गार्डिंग एक्सपर्ट कहते हैं, सही तरीके से लगाकर, पानी का सही ध्यान रखकर और पौधे को सही जगह पर रखने से आमतौर पर मनी प्लांट की ग्रोथ खुद ही अच्छी हो जाती है और इसे किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ती है. लेकिन अगर आपका पौधा नहीं बढ़ रहा है, तो आप इसमें थोड़ी मात्रा में पानी में घुलने वाले खाद या फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही अगर पौधे पर कोई सूखा या गला हुआ पत्ता नजर आए, तो उसे तुरंत काटते रहें.

इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप पानी में भी अपने मनी प्लांट को खूब हरा-भरा और घना बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- फूलों से लद जाएगा आपका गुड़हल का पौधा, गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया गुड़हल के पौधे में ज्यादा फूल लाने के लिए क्या करें 
 

Advertisement
Topics mentioned in this article
Gardening Tips
Lifestyle News