बच्‍चे के लिए घर पर झटपट बनाएं मिक्‍स फ्रूट जैम, बाजार से सौ गुना टेस्‍टी बनेगा

मां को ये चिंता सताती है कि कहीं ज्‍यादा जैम खिलाने से बच्‍चों की सेहत ना खराब हो जाए. क्‍योंकि बाजार से खरीदे गए जैम को लेकर चिंता होना स्‍वाभाविक ही है. इसलिए बेहतर तो यही है कि आप बच्‍चों को घर पर तैयार करके जैम खिलाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

बच्‍चों को जैम खाना खूब पसंद होता है. ब्रेड हो या रोटी-पराठा, बस जैम के नाम से उनके चेहरे पर मुस्‍कान आ जाती है. कई बार बच्चे दिन में एक नहीं दो या तीन बार जैम खाने की डिमांड करते हैं. ऐसे में मां को ये चिंता सताती है कि कहीं ज्‍यादा जैम खिलाने से बच्‍चों की सेहत ना खराब हो जाए. क्‍योंकि बाजार से खरीदे गए जैम को लेकर चिंता होना स्‍वाभाविक ही है. इसलिए बेहतर तो यही है कि आप बच्‍चों को घर पर तैयार करके जैम खिलाएं. घर पर जैम बनाने से ये बाजार जितने महंगे भी नहीं पड़ते और ना ही इनमें किसी तरह के प्रिजरवेटिव आदि होने का खतरा होता है. 

How To Store Methi Leaves: साल भर तक मेथी नहीं होगी खराब, इन 4 तरीकों से कर लें स्‍टोर

घर पर ऐसे बनाएं मिक्‍स फ्रूट जैम 

सामग्री- 

5 से 6 सेब
1 छोटा पपीता
1 किलो अंगूर
3 केला
500 ग्राम पाइनएप्‍पल
1 चम्मच नींबू
1 किलो चीनी 
6 चम्मच सिट्रिक एसिड 
स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि- 

  • सभी फलों को अच्छे से पानी में धो कर साफ कर लें. 
  • सभी फलों के छिलके उतारकर छोटा-छोटा टुकड़ों में काट लें. 
  • एक गहरा पैन लें और उसमें पपीता, अंगूर, अनानास, सेब को थोड़ा पानी डालकर उबाल लें. 
  • उबलने के बाद पानी को छानकर फलों को ठंडा होने दें. 
  • सभी फलों को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें. 
  • पिसने के बाद नींबू का रस डालकर फलों के पेस्ट को अच्छे से मिलाएं. 
  • एक पैन लें और उसमें फलों का पेस्ट डालें. पैन में चीनी और नमक मिलाकर अच्छे से पकने तक चलाते रहें. 
  • जब चीनी फलों के पेस्ट में अच्छी तरह से घुल जाती है, तब पैन में सिट्रिक एसिड डालें और 2 मिनट तक फलों के मिश्रण को पकने दें. 
  • मिश्रण चीनी के साथ मिलकर गाढ़ा हो जाएगा, तब गैस बंद कर दें. 
  • यह मिश्रण ठंडा होने के बाद और भी गाढ़ा हो जाएगा. 

30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, ये सुपरफूड्स करेंगे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद

इन बातों का रखें ध्‍यान 

जैम को ठंडा होने के बाद ही स्‍टोर करना है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए इसे आप एक साफ और सूखे कंटेनर में ही स्‍टोर करें. मिक्‍स फ्रूट जैम में बच्‍चे के स्‍वाद अनुसार कोई फल कम या ज्‍यादा लिया जा सकता है. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Khamenei के बेट के Supreme Leader बनने पर Trump का बड़ा बयान!