कहीं आप तो नहीं हो रहे माइक्रो चीटिंग का शिकार, अगर पार्टनर कर रहा है ऐसे बिहेव, तो हो जाएं सावधान!

Micro Cheating Meaning in Hindi: बार लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि वे खुद माइक्रो चीटिंग कर रहे हैं या उनके पार्टनर के व्यवहार में यह आदत दिखाई देती है. आइए समझते हैं माइक्रो चीटिंग क्या है और इसका पता कैसे लगाया जा सकता है?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
How to Deal With Micro-Cheating in a Relationship?

Micro Cheating Meaning in Hindi: जैसे-जैसे समय बदल रहा है, कुछ न कुछ नया सीखने को मिल रहा है. अभी तक आपने ब्रेडक्रम्बिंग, बेंचिंग, ऑर्बिटिंग और पॉकेटिंग जैसी चीजों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने माइक्रो चीटिंग के बारे में सुना है? बार लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि वे खुद माइक्रो चीटिंग कर रहे हैं या उनके पार्टनर के व्यवहार में यह आदत दिखाई देती है. आइए समझते हैं माइक्रो चीटिंग क्या है और इसका पता कैसे लगाया जा सकता है?

माइक्रो चीटिंग क्या है?

माइक्रो चीटिंग ऐसे छोटे-छोटे व्यवहारों को कहा जाता है जिन्हें पूरी तरह से धोखा तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन ये किसी दूसरे व्यक्ति के प्रति छुपी हुई भावनाओं या रोमांटिक आकर्षण की ओर इशारा करते हैं. ये वे काम होते हैं जो देखने में साधारण लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते की विश्वास की नींव को हिला सकते हैं.

  • किसी पुराने क्रश से बात करना
  • किसी के साथ इमोशनल होना 
  • पासवर्ड छुपाना 

माइक्रो चीटिंग का पता कैसे लगाएं?

  • आपके पार्टनर का किसी का किसी और व्यक्ति पर ध्यान देना, उनके मैसेज का इंतजार करना या उनके पोस्ट पर ज्यादा एक्टिव रहना
  • आपके पार्टनर का मैसेज छिपाना, चैट लॉक करना, या कॉल हिस्ट्री डिलीट करना
  • अगर फ्लर्टिंग बार-बार हो और जानबूझकर की जाए, तो यह रिश्ते के लिए खतरनाक हो साबित हो सकती है
  • अपने पार्टनर के बजाय किसी और से अपनी भावनाएं साझा करना

रिश्तों पर माइक्रो चीटिंग का असर

  • विश्वास कम होना 
  • झगड़े बढ़ना 
  • असुरक्षा पैदा करना
  • इमोशनल दूरी बढ़ना 

माइक्रो चीटिंग से रिश्ता कैसे बचाएं?

  • खुलकर बात करें
  • विश्वास और सम्मान को प्राथमिकता दें
  • भावनाओं को रोकें नहीं
  • सोशल मीडिया की सीमाएं तय करें

इसे भी पढ़ें: Rice For Skin: चावल से चमकेगा चेहरा, ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal Bail News: Delhi Liquor Scam Case में केजरीवाल की रिहाई होने से बदलेगी सियासत?