लखनऊ इंस्टाग्राम स्टार Meethika Dwivedi के 'नाक के बाल' दिख गए! इतना फनी मेकअप हॉल आपने शर्तियां नहीं देखा होगा

Meethika Dwivedi Funny Content: अगर आप एक बार उनकी प्रोफ़ाइल पर पहुंच गए, तो यकीन मानिए एक, दो नहीं, उनकी कई रील्स देखे बिना आप वापस नहीं आने वाले. उनकी हर वीडियो में ऐसा मजाकिया ट्विस्ट होता है कि दर्शक अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
What is the sound Blaze's real name?

Meethika Dwivedi Funny Content: लखनऊ की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मीथिका द्विवेदी अपनी फनी रील्स और मजेदार कंटेंट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. अगर आप एक बार उनकी प्रोफ़ाइल पर पहुंच गए, तो यकीन मानिए एक, दो नहीं, उनकी कई रील्स देखे बिना आप वापस नहीं आने वाले. उनकी हर वीडियो में ऐसा मजाकिया ट्विस्ट होता है कि दर्शक अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते. 

हाल ही में उन्होंने एक मेकअप हॉल वीडियो शेयर किया, जिसने सभी को हंसी से लोट-पोट कर दिया. इस रील में मीथिका ने अपने ढेर सारे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स दिखाए, जो उनकी बहन विदेश से लेकर आई थीं. इनमें कई हाई-एंड ब्रांड्स के लिप प्रोडक्ट्स थे, जैसे लाइनर, ग्लॉस और लिपस्टिक. 

महंगे प्रोडक्ट vs सस्ते प्रोडक्ट, मीथिका का अनुभव

एक-एक करके उन्होंने सभी प्रोडक्ट्स ट्राय किए और ईमानदारी से अपनी राय भी दी. उनका कहना था कि, 1500 रुपए के ग्लॉस और 200 रुपए के ग्लॉस में कोई खास अंतर नहीं है. फर्क बस पैकेजिंग और ब्रांड के नाम का होता है. प्रोडक्ट की क्वालिटी लगभग एक जैसी ही लगती है.

मीथिका की यह बात कई दर्शकों को भी काफी रेलटेबल लगी, क्योंकि अक्सर लोग मानते हैं कि महंगा मतलब बेहतर, लेकिन उनका अनुभव कुछ और ही कहता है. 

Advertisement

ऐसे में क्या करना चाहिए?

अगर आप भी कभी बाहर से कोई प्रोडक्ट खरीदने या मंगवाने का सोचते हैं, तो एक बार अच्छी तरह सोच-विचार ज़रूर करें. कई बार हमें लगता है कि विदेश का सामान ज्यादा अच्छा या प्रीमियम होगा, लेकिन सच तो यह है कि अक्सर वही क्वालिटी वाले प्रोडक्ट हमारे यहां कम कीमत में भी मिल जाते हैं. ऐसे में सिर्फ ब्रांड, दिखावे या पैकेजिंग के चक्कर में ज़रूरत से ज़्यादा पैसे खर्च करना बिल्कुल समझदारी नहीं है.  इसलिए बेहतर यही है कि बिना रिसर्च किए बाहर से महंगे प्रोडक्ट न ही लें.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 55 हजार रुपये में 500 ग्राम, इस गधी के दूध से बनाता है दुनिया का सबसे महंगा चीज़, बनाने में लग जाते हैं महीने

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: पूरी Leadership खत्म होने के बाद भी US के सामने घुटने क्यों नहीं टेक रहा Iran?