मीठा कब खाना चाहिए, खाने से पहले या बाद में? आयुर्वेद से जानें!

Meetha Kab Khana Chahiye: आज के दौर में ‘नो शुगर’ और ‘लो सोडियम’ डाइट का ट्रेंड बढ़ गया है, लेकिन सच यह है कि मीठा और नमक दोनों ही शरीर के लिए जरूरी हैं. बस इनका सेवन संतुलित मात्रा में होना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिठाई खाने का सही वक्त जान लीजिए

Meetha Kab Khana Chahiye: आज के दौर में ‘नो शुगर' और ‘लो सोडियम' डाइट का ट्रेंड बढ़ गया है, लेकिन सच यह है कि मीठा और नमक दोनों ही शरीर के लिए जरूरी हैं. बस इनका सेवन संतुलित मात्रा में होना चाहिए. आजकल फिटनेस और हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ने के कारण लोग मीठे से दूरी बनाने लगे हैं, ‘नो शुगर' या ‘लो शुगर' डाइट का चलन भी तेजी से बढ़ा है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार मीठा पूरी तरह छोड़ना सही नहीं है. शरीर के संतुलन और ऊर्जा के लिए मीठे का सीमित मात्रा में सेवन जरूरी माना गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुवेद के मुताबिक मीठा शरीर के लिए कितना जरूरी है और मीठे का सेवन कब और कितना चाहिए?

क्या है मीठा खाने का सही वक़्त ?

समय पर लिया गया कोई भी आहार शरीर के लिए दवा की तरह काम करता है. भोजन से लेकर पानी तक का समय होता है और जब सभी चीजें प्रकृति के अनुसार की जाएं तो पूरा शरीर संतुलित रहता है. उसी तरह, मीठा भी अगर समय और सही तरीके से खाया जाए तो यह शरीर को ताकत देता है, मन को खुश रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है, लेकिन ज्यादा मीठा या गलत समय पर मीठा खाने से मोटापा, आलस और कई बीमारियां भी हो सकती हैं.

एनर्जेटिक रखता है: मीठा हमारे शरीर में तुरंत ऊर्जा कारण बनता है और पेट भरा रहता है. मीठा खाने से भूख की तृप्ति होती है. 

क्या है मीठा खाने का सही वक़्त ?

अक्सर खाने के बाद लोगों को मीठा खाने की तलब लगती है, लेकिन आयुर्वेद की मानें तो मीठा, खाने से पहले खाना चाहिए. अगर मीठा खाने का मन करता है तो घर पर बने हलवे, या गुड़ या खजूर से बनी मिठाई का सेवन किया जा सकता है. इसके अलावा, प्रकृति से मिले मीठे फलों का सेवन भी किया जा सकता है.

Advertisement

इन मीठी चीजों को बिल्कुल न खाएं:  मीठे की तलब को शांत करने के लिए आइसक्रीम या डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें. ये रक्त में शर्करा की मात्रा को तेजी से बढ़ाते हैं और मधुमेह के रोगियों के लिए यह खतरा हो सकता है, इसके साथ ही खाना खाने के बाद मीठा खाने से बचें क्योंकि यह कफ दोष को बढ़ाता है. 

मीठा खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि प्रकृति मीठे फल और घर पर बने मीठे पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें. मीठे की अधिकता, बढ़ते वजन, सूजन, मधुमेह, आलस और कफ से जुड़ी परेशानियों का कारक हो सकती है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: शुगर क्यों बढ़ता है? सिर्फ मीठा ही नहीं ये 4 चीजें भी बन रही हैं वजह!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: बाल विवाह खत्म करने पर पार्टियों का आमना-सामना