How To Remove Smell From Earthen Pot: चिलचिलाती धूप, तपन और भीषण गर्मियों का दौर शुरू है ऐसे में हम सभी ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं. दरअसल गर्मी से बचने और शरीर को सेहतमंद रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है. कई लोग मिट्टी के मटके का पानी पीना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार नए मटके या पुराने रखे हुए मटके से ऐसी अजीब सी स्मेल आने लगती है कि पानी पीना मुश्किल हो जाता है. अगर आपके घर के मटके के साथ भी यही समस्या है, तो परेशान न हो, इसे फेंकने की जगह इन टिप्स को अपना कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं.
मटके की बदबू दूर करने का सबसे आसान तरीका- (Easiest way to remove the smell of the pot)
अक्सर हम मटके को सिर्फ सादे पानी से धोकर इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इसके बारीक छिद्रों (pores) में बैक्टीरिया या गंदगी जमा हो सकती है.
1. गुनगुना पानी और सेंधा नमक-
सबसे पहले मटके को खाली कर लें. अब इसमें हल्का गुनगुना पानी भरें. ध्यान रहे पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना मटका चटक सकता है. अब इस पानी में 2 से 3 बड़े चम्मच सेंधा नमक डाल दें. अच्छी तरह हिलाएं और छोड़ दें. नमक डालने के बाद मटके के मुंह को ढक दें और उसे अच्छी तरह हिलाएं ताकि नमक वाला पानी मटके की हर दीवार तक पहुंच जाए. इसके बाद, इस घोल को कुछ घंटों के लिए मटके में ही रहने दें.
कैसे करता है काम- सेंधा नमक एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. यह मटके के अंदर पनप रहे सूक्ष्म बैक्टीरिया को मार देता है और जो अजीब सी गंध (smell) आ रही होती है, उसे पूरी तरह सोख लेता है.
मटके को इस्तेमाल करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान-
धूप में सुखाना है जरूरी- नमक वाले पानी से धोने के बाद, मटके को एक बार साफ ताजे पानी से फिर से धोएं और इसे कम से कम एक घंटे के लिए धूप में उल्टा करके रख दें. धूप नेचुरल डिसइन्फेक्टेंट का काम करती है.
बाहरी दीवार की सफाई- मटके के बाहर की सतह पर अक्सर सफेद नमक सा जम जाता है. इसे कभी भी साबुन या सर्फ से न रगड़ें. बस एक साफ गीले कपड़े या ब्रश से इसे साफ करते रहें ताकि मटके के छेद खुले रहें और पानी ठंडा बना रहे.
हाथ डालने से बचें- मटके से पानी निकालने के लिए हमेशा लंबे हैंडल वाले 'डोंगे' या जग का इस्तेमाल करें. बार-बार हाथ डालने से पानी जल्दी खराब होता है और महक आने लगती है.
ये भी पढ़ें- बिना सिलाई कपड़े में हुक लगाने का सबसे आसान तरीका...
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare