50 की उम्र में भी ग्लो करेगी स्किन, मलाइका अरोड़ा भी सोने से पहले करती हैं ये सिंपल स्किनकेयर रूटीन फॉलो

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फिटनेस और वेलनेस रूटीन की झलक फैंस के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह रात को सोने से पहले अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मलाइका अरोड़ा नाइट स्किनकेयर रूटीन

दिनभर की भागदौड़, मेकअप और प्रदूषण का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी लंबे समय तक अपनी स्किन को हेल्दी, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो मलाइका अरोड़ा का नाइट स्किनकेयर रूटीन आपके काम आ सकता है. मलाइका 50 की उम्र में भी अपनी दमकती त्वचा के लिए मशहूर हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि वह सोने से पहले कुछ आसान लेकिन जरूरी स्किनकेयर स्टेप्स फॉलो करती हैं. चलिए आपको बताते हैं उनकी खूबसूरत और निखरी त्वचा का राज क्या है?

मलाइका अरोड़ा का नाइट स्किनकेयर रूटीन

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फिटनेस और वेलनेस रूटीन की झलक फैंस के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह रात को सोने से पहले अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करती हैं. वीडियो में मलाइका बताती हैं कि पूरे दिन के बाद मेकअप हटाना बहुत जरूरी है. इसके लिए वह डबल क्लींजिंग का तरीका अपनाती हैं. सबसे पहले वह क्लींजिंग बाम का इस्तेमाल करती हैं, जो मेकअप और त्वचा पर बची हुई गंदगी को अच्छी तरह साफ करने में मदद करता है.

मलाइका के मुताबिक, क्लींजिंग बाम त्वचा से मेकअप के हर छोटे निशान को हटाने में मदद करता है, जिससे स्किन साफ और फ्रेश महसूस होती है. इसके बाद वह त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए कुछ मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स लगाती हैं, ताकि रातभर त्वचा को पोषण मिल सके. उनके अनुसार, सोने से पहले सही स्किनकेयर रूटीन अपनाने से त्वचा हेल्दी, चमकदार और हाइड्रेटेड बनी रहती है.

नाइट स्किनकेयर रूटीन का अगला स्टेप

इसके बाद मलाइका हल्के गुनगुने पानी में भिगोए हुए वॉशक्लॉथ से अपना चेहरा साफ करती हैं. पहली बार सफाई करने के बाद वह एक सामान्य फेस क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं. वह इस प्रक्रिया को डबल क्लींजिंग कहती हैं और चेहरे को अच्छी तरह धोना नहीं भूलतीं. चेहरा साफ करने के बाद वह स्किन को हाइड्रेट करने पर ध्यान देती हैं. सबसे पहले फेस मिस्ट लगाती हैं, फिर हाइलूरोनिक एसिड आधारित प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं. इसके बाद वह पेप्टाइड सीरम लगाती हैं.

Advertisement

अगले स्टेप में मलाइका एक नाइट सीरम लगाती हैं. उनका कहना है कि यह ऑयल-बेस्ड सीरम है और वह इसकी तीसरी बोतल इस्तेमाल कर रही हैं. उन्हें यह प्रोडक्ट इतना पसंद है कि वह खुद को इसका फैन बताती हैं. इसके बाद वह आई क्रीम लगाती हैं. अगर त्वचा थोड़ी सूखी महसूस होती है, तो वह कुछ बूंदें एक हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट की भी लगाती हैं.

नाइट स्किनकेयर रूटीन का आखिरी स्टेप

रूटीन के आखिरी स्टेप में मलाइका अपने होंठों पर लिप बाम लगाती हैं और फिर सोने चली जाती हैं. मलाइका बताती हैं कि उनका नाइट स्किनकेयर रूटीन दिन के मुकाबले थोड़ा लंबा होता है. सभी स्टेप पूरे करने के बाद वह अपने फॉलोअर्स को गुड नाइट कहकर वीडियो खत्म करती हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- Hair Fall रोकने के लिए सिर्फ शैंपू-तेल काफी नहीं, जानिए हेयर फॉल कंट्रोल के लिए Scalp Care क्यों है जरूरी

यह भी पढ़ें:- जली हुई कड़ाही कैसे साफ करें? जिद्दी काले दाग हटाने के 4 आसान घरेलू तरीके

यह भी पढ़ें:-  रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

Featured Video Of The Day
Hanuman Ujjain News : हनुमान जी से हार गई क्रेन-बुलडोजर? चमत्कार या कोई वैज्ञानिक राज?
Topics mentioned in this article
Malaika Arora
Night Skincare Routine
Lifestyle