LPG Crisis! गैस की किसे है जरूरत, ब्रेकफास्ट के स्‍वाद‍िष्‍ट ऑप्शन्स, जो बनेंगे बिना गैस जलाए, जान लें नाश्‍ते में क्‍या बनाएं

LPG Crisis! Easy breakfast recipes without gas: जब रसोई गैस की बचत करना जरूरी है तो आप सुबह-सुबह कुछ ऐसा झटपट सा बना सकते हैं, जिसके लिए आपको गैस जलाने की जरूरत ही न पड़े. इन ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स से गैस की बचत तो होगी ही फिटनेस भी बरकरार रहेगी और इन्हे झटपट तैयार भी किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इन ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स के साथ बिना गैस जलाए बनाएं टेस्टी खाना

Easy breakfast recipes without gas: मिडिल ईस्ट में बढ़ी टेंशन अब हमारी रसोई तक पहुंचने लगी है. देश में रसोई गैस की किल्लत शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की बाढ़ सी आ गई है, जिसमें लोग रसोई गैस के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगाए दिख रहे हैं. ऐसे में जब रसोई गैस की बचत करना जरूरी है तो आप सुबह-सुबह कुछ ऐसा झटपट सा बना सकते हैं, जिसके लिए आपको गैस जलाने की जरूरत ही न पड़े. इन ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स से गैस की बचत तो होगी ही फिटनेस भी बरकरार रहेगी और इन्हे झटपट तैयार भी किया जा सकता है. आइए आपको ऐसे ही कुछ ऑप्शन्स के बारे में बताते हैं.

बिना गैस के तैयार करें ये इजी ब्रेकफास्ट रेसिपीज (Prepare these easy breakfast recipes without gas)

फ्रूट और योगर्ट बाउल : सुबह-सुबह की जल्दी में और गैस की बचत करते हुए आप खुद के लिए एक फ्रूट और दही वाला नाश्ता तैयार कर सकते हैं. मौसमी फल, नट्स और शहद के साथ दही को मिलाएं और इस नाश्ते का मजा लें.

पीनट बटर-बनाना सैंडविच: यह क्विक सैंडविच होल व्हीट ब्रेड, पीनट बटर और केले को मिलाकर प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर पेट भरने वाला नाश्ता बनाता है. आप ब्रेड पर बटर को स्प्रेड कर लें और उस पर कैले को डाल कर सैंडविच का मजा लें. इसके लिए आपको गैस जलाने की भी जरूरत नहीं.

दही-चूड़ा : बिहार का मशहूर दही-चूड़ा भी सुबह-सुबह एनर्जी से भरपूर एक बेहतरीन नाश्ते का ऑप्शन है. दही को दूध में भिगो कर रखें. आधे घंटे बाद इसमें दही मिलाएं और गुड़ या शहद के साथ खाएं. ये शुगर फ्री भी है और कुकिंग फ्री भी.

Advertisement

सत्तू और दूध : देसी खाना पसंद करते वालों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है. यूपी-बिहार के लोगों में ये काफी पॉपुलर है. इसके लिए आप चने के सत्तू में दूध, घी और गुड़ मिला लें. सभी को एक साथ मिक्स करके एक सेमी लिक्विड घोल तैयार करें और इसका मजा लें. ये स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है, आपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रखता है. इससे आपको भरपूर प्रोटीन भी मिलता है.

स्प्राउट्स सलाद: प्रोटीन से भरपूर मूंग स्प्राउट्स को प्याज, टमाटर, नींबू के रस और मसालों के साथ मिलाकर हल्का लेकिन एनर्जी देने वाला नाश्ता बनाया जा सकता है. इससे आपकी गैस की बचत हो जाती है.

Advertisement

पोहा: पोहा को पानी में डालकर नरम कर लें. अब इसमें मूंगफली, प्याज, नींबू का रस और मसालों के साथ मिलाकर बिना पकाए आसान नाश्ता तैयार कर सकते हैं.

ड्राई फ्रूट और नट बाउल : जब खाना बनाना मुमकिन न हो, तो बादाम, अखरोट, खजूर और किशमिश का मिक्सचर झटपट एनर्जी बढ़ाने वाले नाश्ते के तौर पर काम करता है. इसके लिए एक रात पहले सभी नट्स को भिगो कर रख लें. सुबह एक साथ मिलाकर खाएं.

Featured Video Of The Day
Netanyahu ने Death Rumours पर कहा मैं मर चुका हूँ! AI Video का सच और Iran की टेंशन | Middle East War