भारतीय और उनका देसी जुगाड़ किसी से छिपा नहीं है. हमारी जब तक कोई चीज पूरी तरह से खत्म न हो जाए, तब तक हम भारतीय उसे इस्तेमाल करते रहते हैं. जैसे नए कपड़े पहले पहनने के लिए, तो बाद में उन्हें साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसी तरह टूथपेस्ट के खत्म हो जाने पर उसे रोल करके जब तक पूरी तरह से खतम न हो जाए तब तक करते हैं. हमारी मम्मी-दादी अक्सर पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कई काम के लिए करती हैं. अगर आप भी अपने टूथब्रश से किचन के लिए कोई टूल बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. इंस्टाग्राम पर redhotballexperiments नामक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिखाया गया है कि कैसे आप अपने टूथब्रश का इस्तेमाल साफ-सफाई के लिए कर सकते हैं.
वीडियो की शुरूआत एक टूथब्रश के आगे वाले हिस्से को पिघलाने से होती है. फिर उसे एक बर्तन धोने वाले स्कॉच को बीच से काटकर उसमें ब्रश को सेट कर दिया गया है.
आप इस हैक का इस्तेमाल गिलास को धोने, बोतल धोने यानि जिन चीजों में आपका हाथ नहीं जाता है उनकी सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
टूथब्रश के किचन में अन्य इस्तेमाल- (How To Reuse Old Toothbrush)
1. साफ-सफाई-
कई बार किचन में छोटी-मोटी जगहों पर जहां पर कपड़ा या फिर आपका हाथ नहीं पहुंच सकता वो काफी गंदी हो जाती हैं. ऐसे में आप वहां की साफ-सफाई के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं.
2. गैस बर्नर की सफाई-
आप अपने पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल गैस के बर्नर की सफाई के लिए कर सकते हैं. अक्सर गैस बर्नर के छोटे-छोटे छेद में गंदगी जमा हो जाती है, जो ब्रश की मदद से आसानी से साफ हो सकते हैं.
3. गहनों की सफाई-
घर में पड़े पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल गहनों की सफाई के लिए किया जा सकता है. आप इससे चांदी की पायल, कानों के इयररिंग साफ कर सकते हैं.
4. जूतों की सफाई-
कई बार जूतों पर दाग लग जाते हैं. सबसे ज्यादा सफेद रंग के जूतों के साइड में गंदगी नजर आती है, जो देखने में अच्छी नहीं लगती है. ऐसे में आप टूथब्रश के इस्तेमाल से जूतों की सफाई कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- मुंह की बदबू से लेकर दांत दर्द को दूर करने तक, इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं अमृतधारा का इस्तेमाल
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...