Leaked wedding card of Vijay Devarakonda and Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ी,विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, एक बार फिर अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से आग लगाने वाली इस जोड़ी के फैंस लंबे समय से उनके एक होने का इंतज़ार कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर एक खबर ने इस चर्चा को और हवा दे दी है.
उदयपुर के सिटी पैलेस से शुरू हुई सुगबुगाहट
wedding card of Vijay Devarakonda and Rashmika Mandanna: इस महीने की शुरुआत में उदयपुर के मशहूर सिटी पैलेस के कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जहां भव्य सजावट देखी गई. फैंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि यह महल किसी बड़ी स्टार वेडिंग के लिए तैयार हो रहा है. कयास लगाए जा रहे थे कि विजय और रश्मिका फरवरी की शुरुआत में शादी कर सकते हैं. हालांकि सितारों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया, लेकिन नई रिपोर्ट्स की मानें तो असली तारीख 26 फरवरी 2026 बताई जा रही है.
मालदीव से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर
इन दोनों के अफेयर के चर्चे जनवरी 2023 में तब शुरू हुए थे जब उनके साथ में मालदीव जाने की खबरें आई थीं. काम की बात करें तो रश्मिका जल्द ही 'द गर्लफ्रेंड', 'कॉकटेल 2' और 'मयसा' में दिखेंगी. वहीं विजय 'rowdy जनार्दन' और 'रणबाली' जैसी फिल्मों में व्यस्त हैं.