Doctor Tips: क्या डायबिटीज रिवर्सल संभव है? डॉक्टर से जानिए

 Diabetes Theek Ho Sakti Hai Ya Nahin: जहां ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है. वहीं, कई लोगों को यह सवाल रहता है कि क्या डायबिटीज को रिवर्स किया जा सकता है?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
क्या शुगर रिवर्स हो सकती है?

 Diabetes Theek Ho Sakti Hai Ya Nahin: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसकी चपेट में अगर एक बार कोई व्यक्ति आ जाए, तो उसे ठीक रहने के लिए जिंदगी भर दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है. जहां ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है. वहीं, कई लोगों को यह सवाल रहता है कि क्या डायबिटीज को रिवर्स किया जा सकता है? चलिए जनलर फिजीशियन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके से जानते हैं कि सच में ऐसा हो सकता है?

क्या डायबिटीज पूरी तरह से ठीक हो सकती है?

डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना डायबिटीज कभी अचानक एक बार में नहीं होती और हर स्टेज में आपकी बोड़ी आपको सिग्नल देती है. तो चलिए पता लगाते हैं कि आपकी डायबिटीज कौन से स्टेज में हैं और रिवर्स हो सकती हैं नहीं.

स्टेज 1:

स्टेज वन होती है इंसुदिन रजिसिस्टन्स (0:22) इसमें गल्डशुगर नॉर्मल होती है, लेकिन मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और इसमें खाने के बाद नींद, हेवीनेस, ब्रेन फॉग जैसी चीजें महसूस होती हैं.

स्टेज 2:

स्टेज 2 है प्री डायबिटीज या फास्टिंग ब्लड शुगर 100 से उपर और HbA1c से 5.7 से 6.4 की बीच में रहती हैं. इस स्टेज में पेट के आस-पास चर्बी बढ़ने लगती है. 

स्टेज 3:

स्टेज 3 है अर्ली डायबिटीज. यहां फास्टिंग 126 से उपर और HbA1c से 6.3 की उपर रहता है. बार-बार भूख लगना, बार-बार यूरिन आना इसके सामान्य लक्षणों में से एक हो सकते हैं.

स्टेज 4

स्टेज 4 है अनकंट्रोल डायबिटीज. इस स्टेज में दवाइयां भी असर नहीं दिखा पाती और शुगर को कंट्रोल नहीं कर पाती. इस स्टेज में पैरों में जलन, सुन्न होना और झनझनाहट महसूस होता है.

Advertisement

स्टेज 5:

स्टेज 5 है कॉम्प्लिकेटेड डायबिटीज. इस स्टेज में हाई ब्लड शुगर शरीर की रक्त वाहिकाओं और नसों को नुकसान पहुंचाकर अंगों को प्रभावित करती हैं.

रिवर्स हो सकती है या नहीं?

डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के अनुसार डायबिटीज सिर्फ पहले तीन स्टेज में ही रिवर्स हो सकती है. 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Surajkund Mela: ₹500 के अंदर कैसे घूमें पूरा सूरजकुंड मेला? बजट टिप्स और टिकट डिस्काउंट की जानकारी

Featured Video Of The Day
Budget 2026: बजट से कौन से लक्ष्य साधना चाहती है सरकार ? | Nirmala Sitaraman | Breaking News