Kuldeep Yadav Wedding Cost: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज शादी के बंधन में बधने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी बेहद शाही अंदाज में मसूरी के लग्जरी होटल द सवॉय में हो रही है. पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच होने वाली यह शादी किसी फिल्मी वेडिंग से कम नहीं मानी जा रही. बताया जा रहा है कि इस भव्य समारोह में मेहमानों के ठहरने से लेकर डेकोरेशन, खाने और सुरक्षा तक हर चीज पर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इस ऐतिहासिक और हेरिटेज होटल की लग्जरी सुविधाएं और महंगे कमरे इस शादी को और भी खास बना रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस शादी में वेन्यू से लेकर सजावट तक कितना खर्च हो सकता है और इस होटल में एक रात ठहरने का किराया कितना है.
मसूरी के लग्जरी होटल में हो रही शादी
कुलदीप यादव की शादी ITC Hotels के Welcomhotel The Savoy, मसूरी में हो रही है. यह होटल मसूरी के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक हेरिटेज होटलों में गिना जाता है. ब्रिटिश दौर की वास्तुकला और शानदार पहाड़ी नजारों की वजह से यह जगह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए काफी लोकप्रिय है. यहां का माहौल इतना शानदार है कि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी और बड़े बिज़नेस परिवार भी अपनी शादियां यहीं आयोजित करना पसंद करते हैं.
यह होटल मसूरी के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक हेरिटेज होटलों में गिना जाता है. Photo Credit: ITC Hotels
होटल में कितने कमरे और क्या है खासियत?
The Savoy में कुल मिलाकर करीब 38 खूबसूरत कमरे और 12 हेरिटेज स्टाइल सुइट्स हैं. होटल की खासियत इसका क्लासिक इंटीरियर, हरियाली से घिरा परिसर और हिमालय के शानदार नजारे हैं.
यहां आने वाले मेहमानों को शाही ठहराव का अनुभव मिलता है. बड़े लॉन, शानदार बैंक्वेट हॉल और ओपन स्पेस इस जगह को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
एक रात का किराया कितना है?
इस होटल में ठहरना आम होटल जैसा सस्ता नहीं है. यहां के कमरों की कीमतें सीजन के हिसाब से बदलती रहती हैं.
कमरों की अनुमानित कीमतें इस प्रकार हैं:
सुपीरियर रूम:
इन कमरों से अक्सर पहाड़ों या होटल के खूबसूरत आंगन का नजारा मिलता है. इनकी कीमत लगभग 19,000 से 23,000 रुपये प्रति रात से शुरू होती है.
प्रीमियम रूम:
यहां से हिमालय और दून घाटी के शानदार नजोरे दिखाई देते हैं. इनकी कीमत अक्सर 25,000 रुपये या उससे ज्यादा होती है.
द सवॉय सूट्स:
ये होटल की सबसे शानदार कैटेगरी मानी जाती है. इनमें बड़ा स्पेस, अलग लिविंग एरिया और क्लासिक हेरिटेज डेकोरेशन होता है. इनका किराया सामान्य कमरों से काफी ज्यादा होता है.
पूरी शादी के लिए होटल बुक करने का खर्च?
डेस्टिनेशन वेडिंग में अक्सर पूरे होटल को मेहमानों के लिए बुक कर लिया जाता है. अगर Welcomhotel The Savoy जैसे लग्जरी होटल को शादी के लिए 2-3 दिनों के लिए बुक किया जाए तो इसका खर्च आसानी से कई करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
क्योंकि इसमें शामिल होते हैं:
- मेहमानों के लिए कमरे
- खाने-पीने की व्यवस्था
- वेडिंग हॉल और लॉन
- स्टाफ और सर्विस चार्ज
डेकोरेशन और वेडिंग अरेंजमेंट का खर्च?
आजकल हाई-प्रोफाइल शादियों में डेकोरेशन सबसे महंगा हिस्सा माना जाता है. फूलों की सजावट, लाइटिंग, थीम डेकोर, स्टेज और एंट्री गेट पर लाखों रुपये खर्च होते हैं. एक लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग में डेकोरेशन का खर्च अक्सर 50 लाख से 1 करोड़ या उससे भी ज्यादा हो सकता है.
खाने-पीने और मेहमानों की व्यवस्था
शादी में आने वाले मेहमानों के लिए कई तरह के फूड काउंटर, मल्टी-कुज़ीन डिनर और खास मिठाइयों की व्यवस्था की जाती है. बड़े होटलों में प्रति प्लेट खर्च 3000 रुपये से 8000 रुपये तक भी हो सकता है. अगर मेहमानों की संख्या ज्यादा हो तो केवल कैटरिंग पर ही लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं.