Kitne Bade Room Mein Kitne Ton Ka AC Lagana Chahiye: गर्मियों का मौसम बस आने की वाला है, इसी के साथ अब AC की डिमांड भी बदेगी. AC खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कितने टन का AC लिया जाए? टन क्षमता कमरे के आकार, धूप, खिड़कियों, लोगों की संख्या और फ़्लोर जैसी कई बातों पर निर्भर करती है. अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपको कितने टन का AC सबसे बेहतर रहता है, इसके बारे में बताने वाले हैं.
कमरे में कितने टन का AC लगाएं?
कमरे की लंबाई और चौड़ाई फीट में लेकर उसका एरिया निकालिए, वही एरिया बताएगा कि AC कितना टन का होना चाहिए. बता दें टन के साथ AC की कीमत और बिजली का बिल भी आता है.
0.8 टन से 1 टन AC: छोटे कमरे के लिए यह टन क्षमता परफेक्ट मानी जाती है. आप इसे बेडरूम, छोटे ऑफिस रूम या स्टडी रूम के लिए खरीद सकते हैं. अगर आप 0.8 टन से 1 टन AC टन का AC लगवाते हैं, तो बिजली के बिल ज्यादा इजाफा नहीं होगा.
1.2 टन से 1.5 टन AC: अगर आप थोड़े बड़े कमरे का एरिया कवर करना चाहते हैं, तो 1.2 टन से 1.5 टन का AC बेहीतर रहेगा. यह आकार भारतीय घरों में सबसे आम है.1.5 टन AC लगभग हर तरह की गर्मी में बढ़िया कूलिंग देता है. ध्यान रखें अगर आप इस टन का AC लगवाते हैं, तो बिजली के बिल में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
1.8 टन से लेकर 2 टन: अगर आप अपने लिविंग रूम या मास्टर बेडरूम के लिए AC खरीदने का सोच रहे हैं, तो 1.8 टन से लेकर 2 टन का AC लेने का प्लान कर सकते हैं. यह साइज में बढ़ा है, जिसका मतलब है इसकी यह बड़े एरिया में कूलिंग करने में सक्षम रहेगा, लेकिन इसका बिल भी उतना ज्यादा ही आएगा.
इसे भी पढ़ें: मीठे संतरे की पहचान कैसे करें? इन टिप्स की मदद से सिर्फ 5 सेकंड में पता चल जाएगा संतरा मीठा है या नहीं...