करेले का कड़वापन कैसे निकालें, बस करना होगा ये काम, करेला नहीं लगेगा कड़वा!

Karele Ka Kadwapan Kaise Dur Kare: कुछ आसान घरेलू नुस्खे हैं जिनसे आप इसकी कड़वाहट को कम कर सकते हैं, यहां जानें करेले को स्वादिष्ट बनाने के किन तरीकों को अपनाना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Karele Ka Kadwapan Kaise Kam Kare?

Karele Ka Kadwapan Kaise Dur Kare: करेला विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, फाइबर और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर है, लेकिन कड़वा होने के कारण ज्यादातर लोग इसे खाने से कतराते हैं, लेकिन अब कुछ किचन हैक्स की मदद से कड़वापन दूर कर सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा. अगर आप नीचे बताई गई टिप्स को अपनाते हैं, तो बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसका स्वाद अच्छा लग सकता है. कुछ आसान घरेलू नुस्खे हैं जिनसे आप इसकी कड़वाहट को कम कर सकते हैं, यहां जानें करेले को स्वादिष्ट बनाने के किन तरीकों को अपनाना होगा.

करेले का कड़वापन कैसे निकाला जाता है?

सिरके वाले पानी में भिगोए: अगर आप करेले की कड़वाहट कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उसे सिरके वाले पानी में भिगो दें. एक कटोरी पानी में 2 से 3 चम्मच सिरका मिलाएं, फिर कटे हुए करेले को उसमें लगभग 30 मिनट के लिए भिगो दें. इस तरीके की मदद से आप करेले की कड़वाहट को कम कर सकते हैं. 

बेसन मिलाएं: करेला पकाते समय, इसका बाहरी छिलका उतारना बहुत जरूरी है, छिलका उतारने के बाद, करेले के टुकड़ों को अच्छी तरह से भून लें. जब ये अच्छे से पक जाएं, तो इन्हें प्याज और टमाटर से बने मसाले में मिला दें. ऊपर से भुना हुआ बेसन छिड़कने से करेले पर मसाला अच्छी तरह से लग जाएगा और इसका स्वाद बढ़ जाएगा, साथ ही इसकी कड़वाहट भी कम हो जाएगी. 

प्याज का इस्तेमाल करें: करेले की कड़वाहट को बैलेंस करने के लिए प्याज एक बेहतरीन तरीका है. अगर आप आधा किलो करेला पका रहे हैं, तो 4 से 5 बड़े प्याज और 3 से 4 टमाटर का इस्तेमाल करें. प्याज की हल्की मिठास करेले की कड़वाहट को कम करने में मदद करती है. आप अपनी पसंद के अनुसार प्याज की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.

दही लें: कड़वाहट को कम करने के लिए आप दही भी मिला सकते हैं. प्याज, टमाटर और मसालों का मिश्रण पकाने के बाद, पैन में आधा कप दही डालें, इसे अच्छी तरह मिलाएं, फिर तले हुए करेले को इसमें मिला दें. दही कड़वाहट को कम करने में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें: प्यार-मोहब्बत से लड़ाई झगड़े तक, होली के 10 वायरल वीडियो, आखिरी वाला जरूर देखना

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha News: राज्यसभा जा रहे नीतीश, Bihar CM को लेकर किसका नाम फाइनल?