कान से कीड़ा निकालने के घरेलू उपाय क्या हैं? कान में चींटी चली जाए तो क्या करना चाहिए, जान‍िए यहां

कान से कीड़ा निकालने के घरेलू उपाय क्या हैं? ENT स्पेशलिस्ट और सर्जन गीता तेजवानी ने बताया है कि अगर कान में कोई जिंदा कीड़ा चला जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कान में कुछ चला जाए तो क्या करना चाहिए?
(Photo Credit: @dr.geeta.ent/Instagram)

कई बार बाहर खेलते समय या सोते हुए कान में कोई छोटा कीड़ा चला जाता है. आमतौर पर कुछ सेकंड में ये कीड़ा अपने आप निकल भी आता है. लेकिन अगर कीड़ा कान के अंदर चला जाए और बाहर न आए तो परेशानी बढ़ सकती है. इस स्थिति में लोग घबराहट और जल्दबाजी में कान के अंदर उंगली या ईयरबड्स डालकर कीड़े को निकलाने की कोशिश करते हैं. लेकिन ऐसा करना और खतरनाक हो सकता है. इससे कीड़ा कान के और अंदर जा सकता है. इसी कड़ी में ENT स्पेशलिस्ट और सर्जन गीता तेजवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि अगर कान में कोई जिंदा कीड़ा चला जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय-

कान में कीड़ा चला जाए, तो कैसे निकालें?

गीता तेजवानी बताती हैं, अगर कान में कोई जिंदा कीड़ा चला गया है तो सबसे पहले शांत रहें. कान में उंगली न डालें, इससे कीड़ा कान की त्वचा को खरोंच सकता है या काट भी सकता है. साथ ही ज्यादा हलचल या कोई नुकीली चीज डालने से कान के पर्दे को चोट भी लग सकती है. इसलिए सबसे पहले शांत हो जाएं.

फिर क्या करें?

ENT स्पेशलिस्ट आगे कहती हैं, अगर आपको कान के अंदर कीड़ा चलता हुआ महसूस हो, तो उस कान में 2-3 बूंद नारियल तेल या सरसों का तेल डालें. ऐसा करने से तेल कीड़े के ऊपर एक परत बना देता है. इससे कीड़ा कुछ ही सेकंड में मर जाता है. अब, मरा हुआ कीड़ा कान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा. 

एक्सपर्ट कहती हैं, कीड़े के मर जाने के बाद आपके पास पर्याप्त समय होता है. अब आप डॉक्टर के पास जाकर इसे सुरक्षित तरीके से कान से निकलवा सकते हैं. तेल डालने के बाद भी कान में उंगली या ईयरबड्स डालकर इसे खुद से निकालने की कोशिश न करें. इससे कीड़ा कान और अंदर फंस सकता है, साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है.  इसलिए जितना जल्दी हो सके, ENT स्पेशलिस्ट के पास जाएं और डॉक्टर से कीड़ा निकलवाएं.

Advertisement

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते का पौधा सूख रहा है तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया फ्री में पौधा हो जाएगा घना, बस कर लें काम

Advertisement
Featured Video Of The Day
जमुई, समस्‍तीपुर और अब मधेपुरा में युवती से बेशर्मी का VIDEO वायरल
Topics mentioned in this article
Lifestyle News