बालकनी को लोग अक्सर पौधों, कुर्सियों और छोटी-छोटी सजावटी चीजों से खूबसूरत बनाते हैं, लेकिन कबूतरों का झुंड इस जगह की पूरी खूबसूरती बिगाड़ देता है. कबूतर अगर एक बार बालकनी को सुरक्षित जगह समझ लें, तो बार-बार लौटते हैं और कई बार वहीं घोंसला बनाकर अंडे भी दे देते हैं. उनकी बीट से फर्श, रेलिंग और गमले गंदे हो जाते हैं और कुछ समय बाद बदबू की समस्या भी बढ़ जाती है. खासकर गर्मी और उमस के मौसम में सफाई करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कबूतरों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें बालकनी से दूर रखना जरूरी है. कुछ आसान घरेलू उपाय और थोड़ी सावधानी अपनाकर आप कबूतरों की इस परेशानी से काफी हद तक बच सकते हैं.
पुरानी सीडी से बनाएं चमकता हुआ डर
पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट के अनुसार, चमकती और हिलती हुई चीजें पक्षियों को किसी जगह पर टिकने से निराश कर सकती हैं. घर में पड़ी पुरानी सीडी इसके लिए इस्तेमाल की जा सकती है. सीडी को रस्सी से बालकनी की रेलिंग या ऐसी जगह लटका दें जहां हवा चलने पर वह घूमती रहे. इससे पड़ने वाली चमक कबूतरों को वहां बैठने से रोकने में मदद कर सकती है.
मसालों की तेज गंध भी आ सकती है काम
एक्सपर्ट के अनुसार, काली मिर्च या लाल मिर्च जैसे तेज गंध वाले मसालों का इस्तेमाल कबूतरों को किसी जगह से दूर रखने के लिए किया जाता है. इन्हें उन कोनों में थोड़ी मात्रा में रखा जा सकता है जहां कबूतर बार-बार बैठते हैं. सिरके और पानी का हल्का घोल बनााकर बालकनी के कोनों की सफाई भी की जा सकती है. हालांकि, किसी भी पदार्थ को सीधे पक्षियों पर न सही तरीकाा नहीं है.
ये भी पढ़ें- Success Tips: सफलता पाने के लिए रोज खुद से ये कहती हैं Shalini Passi, आप भी कर सकते हैं ट्राय
एल्युमिनियम फॉयल से बनाएं रिफ्लेक्टिव बैरियर
बालकनी की रेलिंग पर एल्युमिनियम फॉयल की कुछ पट्टियां बांधना भी एक आसान तरीका है. हवा में हिलती फॉयल पर पड़ने वाली रोशनी कबूतरों को उस जगह बैठने से निराश कर सकती है. इसे इस तरह लगााएं कि नीचे गिरने या किसी व्यक्ति को चोट लगने का खतराा न हो.
घर से कबूतरों को भगाने के साथ ये सावधानी भी रखें
अगर कबूतरों ने घोंसला बना लिया है तो उसे तुरंत हटाने की कोशिश न करें, खासकर अगर उसमें अंडे या बच्चे हों. घोंसला हटाने से पहले स्थानीय वन्यजीव नियमों और विशेषज्ञ की सलाह लें. बालकनी में खाने के दाने, पानी या बचा हुआ भोजन खुला न छोड़ें. जाली लगाना सबसे प्रभावी बचााव उपायों में से एक है. साथ ही, कबूतरों की बीट सााफ करते समय दस्ताने और मास्क पहनें और जगह को अच्छी तरह साफ रखें.
ये भी पढ़ें- Coconut Peel DIY Hacks: कचरा नहीं हैं नारियल के छिलके, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, जानिए हैक्स