Ear Wax Removal: जैसे हम त्वचा, दांत और जीब को साफ रखते हैं, बिल्कुल वैसे ही समय-समय पर कानों को भी साफ करना बेहद जरूरी है. कई लोग इसे साफ करने के लिए ईयरबड का सहारा लेते हैं, तो कुछ कान साफ करवाने वालों से कान साफ करवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस तरीके से कान को साफ करने से कानों में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. कान साफ करने के लिए न ईयरबड, न मशीन... तो आपके दिमाग में आएगा कि कान साफ करने का सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं.
Ear Wax Removal: Kaan Kaise Saaf Karen?
कान में ज्यादा वैक्स होने के लक्षण:
- कानों में ब्लॉकेज
- कम सुनाई देना
- थोड़ी खांसी
- टिनिटस
- खुजली
- चक्कर आना
कान साफ करने का सही तरीका:
कान में मौजूद वैक्स को सबसे पहले सॉफ्ट करना होगा, सॉफ्ट करने के लिए आप एयर ड्रॉप की मदद ले सकते हैं, कम से कम 5 से 7 दिन 2-2 बूंद इन्हें रोजाना अपने कानों में डालना होगा. उसके बाद आपको एक मुलायम कपड़ा लेना होगा और उससे कानों को सिर्फ बाहर-बाहर से साफ करना होगा, ध्यान रखें इस कपड़े को ज्यादा अंदर न लेकर जाएं. ऐसा करने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.
किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
- टूथपिक
- कॉटन बड
- ईयर बड
- ईयर कैंडल
- खुद से पानी न डालें
इसे भी पढ़ें: चाय में सबसे पहले क्या डालना चाहिए, पत्ती, दूध या चीनी, 99.9% लोगों को नहीं पता होगा!