बेडरूम सास‑ससुर के पास था, Joint Family में 15 साल कैसे गुज़रे – मेरी कहानी

Joint family mein bahu ko privacy ki dikkat: बहू‑बेटे का कमरा सास‑ससुर से कितनी दूरी पर होना चाहिए? एक महिला की सच्ची कहानी से जानिए सही संतुलन.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Joint Family में प्राइवेसी कैसे रखें? एक महिला की सच्ची कहानी

Joint Family में रहते हुए कई बहुएं एक ही सवाल खुद से पूछती हैं, लेकिन कभी ज़ोर से नहीं बोल पातीं - “क्या प्राइवसी मांगना ग़लत है?”15 साल से शादीशुदा और दिल्ली में रहने वाली एक महिला ने अपने बेडरूम से जुड़ी उस खामोश परेशानी की कहानी साझा की, जिससे हज़ारों महिलाएं खुद को जोड़ पाएंगी. हाल ही में अपने बच्चे की पीटीएम के दौरान मेरी मुलाकात उसके एक क्लासमेट की मां से हुई. उनका नाम रीता था. रीता एक 40 वर्षीय वर्किंग महिला हैं. वे बताती हैं कि घर के कामों के साथ‑साथ घर के खर्चों में भी बराबर, बल्कि कई बार उससे ज़्यादा योगदान देती हैं. दिल्ली में रहने वाली 15 साल से शादीशुदा रीता ने अपने अनुभव के ज़रिए इस खामोश परेशानी की असल वजह बताई.

रीता कहती हैं,

“शायद यह मेरी किस्मत है या फिर सौभाग्य कि मुझे अपने परिवार के लिए इतना कुछ करने का मौका मिला.”

Joint Family में रहते हुए कई बहुएं एक ऐसी परेशानी झेलती हैं, जिसके बारे में बात करना आज भी आसान नहीं है - प्राइवसी. 15 साल से शादीशुदा एक महिला बताती हैं कि जब बेडरूम सास‑ससुर के कमरे से सटा हो, तो बंद दरवाज़ों के पीछे भी झिझक क्यों बनी रहती है. रीता ने बताया कि उनकी शादी को अब 15 साल हो चुके हैं. वे दिल्ली के सुभाष नगर में रहती हैं. घर में वे, उनका बेटा और सास‑ससुर- सभी एक ही थ्री बीएचके बिल्डर फ्लोर में रहते हैं. 

रीता बताती हैं कि साल 2010 में शादी के बाद जब वे ससुराल आईं, तब उन्हें पता चला कि सास‑ससुर के कमरे से सटा हुआ ही उनके पति का बेडरूम है. परिवार में नई होने और स्वभाव से झिझक रखने के कारण वे किसी से यह नहीं कह पाईं कि कमरा बदला जाए.
रीता हँसते हुए कहती हैं,

“मेरी आवाज़ उतनी ही धीमी है जितना सुबह बजने वाला मेरा अलार्म- जो मुझे छोड़कर सबकी नींद तोड़ देता है. जब मुझे लगता था कि मैं बहुत धीरे बोल रही हूं, तब भी आवाज़ शायद पड़ोस की आंटी तक पहुंच जाती होगी.”

आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि उन्हें किन‑किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा होगा. समस्या यह नहीं थी कि दिक्कतें नहीं थीं, बल्कि यह थी कि वे किसी को अपनी परेशानी बता नहीं पा रही थीं- और कोई खुद समझ भी नहीं रहा था.

Advertisement

Aslo Read: 130 दिनों तक शुकराना करने से कैसे बदली मेरी आर्थिक स्थिति और मन हुआ शांत: 43 साल के बिज़नेसमैन प्रवीण चावला ने साझा किए अनुभव

सास‑ससुर के कमरे के पास होने से क्या परेशानियां हुईं?

बंद कमरे में भी आज़ादी क्यों नहीं महसूस हुई

रीता बताती हैं कि उनके पति अक्सर कहते थे- “तुम आराम से बोलो, इस कमरे से आवाज़ बाहर नहीं जाती.”
लेकिन दूसरे कमरे से उन्हें सास‑ससुर की आवाज़ें साफ सुनाई देती थीं. ऐसे में उन्हें पूरा यक़ीन था कि उनकी आवाज़ भी बाहर जाती होगी. उनका जो छोटा‑सा निजी स्पेस था, वह भी निजी महसूस नहीं होता था.

Advertisement

पति‑पत्नी के निजी पल क्यों बन गए असहज

मिडिल‑क्लास पारिवारिक संस्कारों के चलते हर बात में झिझक बनी रहती थी. पति के साथ बिताए जाने वाले निजी पलों में भी यह डर रहता था कि कहीं सास‑ससुर को कुछ समझ न आ जाए. “अच्छे से लड़” भी नहीं पाती थी
रीता कहती हैं कि- 

"पति‑पत्नी के बीच कहासुनी तो होती ही है, लेकिन वे खुलकर अपनी बात भी नहीं कह पाती थीं. पति आवाज़ ऊंची कर लेते थे, लेकिन रीता मन की भड़ास तक नहीं निकाल पाती थीं."

झगड़े भी खुलकर क्यों नहीं हो पाते थे

 ससुराल में रहते हुए बहुत‑सी बातें होती हैं, जो मन में रह जाती हैं. रीता बताती हैं कि वे चाहकर भी कई शिकायतें किसी से कह नहीं पाती थीं.

हर समय दरवाज़े और पर्दों पर नज़र : शादी से पहले मायके में कभी दरवाज़े बंद करने या पर्दे गिराने की ज़रूरत नहीं पड़ी थी. लेकिन ससुराल में कमरे इतने पास होने के कारण यह आदत बन गई.

कई बार वे वीकेंड पर रात 2‑3 बजे तक फिल्म देखना चाहती थीं, लेकिन टीवी की आवाज़ से सास‑ससुर की नींद टूट जाती और टोक दिया जाता- “देर हो गई है, अब सो जाओ.”

छोटे घर में प्राइवेसी क्यों बड़ी समस्या बन जाती है, Joint Family में प्राइवसी का सही संतुलन क्या है?

रीता का अनुभव बताता है कि शादीशुदा जोड़े के लिए प्राइवेसी बनाए रखना, खासकर भारतीय संयुक्त परिवारों में, कई बार सर्कस जैसा महसूस हो सकता है. यह सिर्फ अलग कमरे की नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सीमाओं की भी बात है.
छोटे घर में जगह कम और लोग ज़्यादा हों, तो रिश्तों पर दबाव पड़ने लगता है.

Advertisement

प्राइवेसी न मिलने से होने वाली मुख्य समस्याएं

खुलकर बात न कर पाना : पतले दीवारों या पास‑पास कमरों की वजह से पति‑पत्नी निजी या गंभीर बातों पर चर्चा नहीं कर पाते.
रिश्ते पर असर: कम्युनिकेशन गैप बढ़ता है.

छोटी बातों पर झुंझलाहट: निजी जगह न मिलने से मानसिक थकान बढ़ती है.
रिश्ते पर असर: बिना वजह झगड़े होने लगते हैं.

Advertisement

रोमांस और आत्मीयता में कमी: हमेशा यह डर बना रहता है कि कोई देख या सुन न ले.
रिश्ते पर असर: भावनात्मक दूरी बढ़ने लगती है.

ससुराल वालों के साथ तनाव: प्राइवेसी की कमी का गुस्सा घर के बड़ों पर निकलने लगता है.
रिश्ते पर असर: रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है.

सोशल लाइफ पर असर : दोस्तों को बुलाने या फोन पर बात करने से भी कतराहट होती है.
रिश्ते पर असर: अकेलापन और मानसिक दबाव बढ़ता है.

रीता ने समाधान क्या निकाला?

रीता बताती हैं कि बच्चों के जन्म के बाद उनके और पति के बीच तनाव बढ़ने लगा. आखिरकार उन्होंने छत पर एक कमरा बनवाया- इस बहाने कि बेटा घुटन की शिकायत करता है और डॉक्टर ने खुली जगह में रहने की सलाह दी है.
हालांकि हर किसी के पास यह विकल्प नहीं होता. ऐसे में क्या किया जा सकता है?

अगर कमरा बदलना संभव न हो, तो क्या करें?

  1. आउटिंग का सहारा लें: हफ्ते में 1‑2 बार बाहर टहलें या पार्क जाएं.
  2. समय का तालमेल: घर में तय करें कि दिन का कुछ समय निजी होगा.
  3. कमरे का मेकओवर: पर्दे, अलमारी या पार्टिशन का इस्तेमाल करें.
  4. म्यूजिक का इस्तेमाल: हल्का संगीत बातचीत को निजी बनाए रखने में मदद करता है.

बहू‑बेटे का कमरा सास‑ससुर से कितनी दूरी पर होना चाहिए?

गर आपका घर थ्री बीएचके है, तो बेहतर है कि बिना झिझक इस विषय पर बातचीत कर थोड़ा दूर का कमरा लिया जाए. रीता बताती हैं कि उनके सास‑ससुर को डर था-

“रात में कुछ हो गया और तुम्हें आवाज़ न आई, तो?”

इसका हल है- बेल, इंटरकॉम या कॉल सिस्टम, ताकि ज़रूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क हो सके.

टेक अवे

बहू‑बेटे और माता‑पिता के कमरों के बीच “सही दूरी” वही है, जहां कोई खुद को अकेला न महसूस करे और किसी की प्राइवेसी में दख़ल भी न हो.

भौतिक दूरी से ज़्यादा जरूरी है मानसिक समझ, संवाद और सीमाओं का सम्मान- यही परिवार को जोड़े रखता है.

और पढ़ें : 

130 दिनों तक शुकराना करने से कैसे बदली मेरी आर्थिक स्थिति और मन हुआ शांत: 43 साल के बिज़नेसमैन प्रवीण चावला ने

120 दिनों तक रोज़ लिखने से बदला मेरा दिमाग: 23 साल के राजवीर सिंह ने साझा किए अनुभव

120 दिनों तक टीवी कम देखने से मेरे बेटे की जीवनशैली कैसे बदली? कामकाजी मां ने साझा किए अपने अनुभव

Featured Video Of The Day
ट्रंप और जिनपिंग की सीक्रेट डील! ईरान–इजरायल युद्ध का खेल बदल दिया?