Instagram पर फॉलोअर्स और व्यूज़ के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं खेल रहे, रॉक-पेपर-सीजर फूड गेम, जानें कैसे जानलेवा हो सकता है ये

Rock Paper Scissors Food Challenge: अब जब यह ट्रेंड बन ही चुका, तो ऐसा देखा जा रहा है इंस्टाग्राम पर हर दूसरी वीडियो इसी पर बनी हुई है. चलिए जानते हैं क्या है यह चैलेंज और इसे करना कैसे बन सकता है जानलेवा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
How to play rock-paper-scissors challenge?

Rock Paper Scissors Food Challenge: इंस्टाग्राम पर तरह-तरह की वीडियो रोजाना वायरल होती रहती हैं, जो कुछ दिन में ट्रेंड बन जाती है और लोगों को अपना दीवाना बना देती है. फिर एक कुछ ऐसा ही हुआ है. आजकल एक फूड चैलेंज जिसके रॉक, पेपर, सीजर चैलेंज के सान से जाना जा रहा है खूब वायरल हो रहा है. अब जब यह ट्रेंड बन ही चुका, तो ऐसा देखा जा रहा है इंस्टाग्राम पर हर दूसरी वीडियो इसी पर बनी हुई है. चलिए जानते हैं क्या है यह चैलेंज और इसे करना कैसे बन सकता है जानलेवा.

रॉक-पेपर-सीज़र फूड चैलेंज क्या है? 

यह एक बेहद लोकप्रिय फूड चैलेंज है, जिसमें टेस्टी खाने को जीतने के लिए प्रतिभागी रॉक–पेपर–सीज़र का गेम खेलते हैं. नियम यह है कि प्लेट में हर कोई अपनी पसंद का कोई भी व्यंजन रखता है, जैसे ही गेम शुरू होता है, जीतने वाला कम से कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा खाना उठाता जाता है, जबकि हारने वाले को एक चक्कर लगाकर वापस आना पड़ता है, इस दौरान विजेता जितना चाहे उतना खाना ले सकता है.

रॉक-पेपर-सीज़र फूड चैलेंज के नुकसान:

तेज खाना: कम समय में ज़्यादा खाना लेने की जल्दी में लोग खाते ही नहीं, निगलते हैं, जिससे पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

पेट दर्द और अपच: तेज खाने से खाना ठीक से चबाया नहीं जाता, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है.

चोकिंग: जल्दी खाने के चक्कर में खाना गले में अटकने का बड़ा जोखिम रहता है. 

ज़्यादा कैलोरी इनटेक: जरूरत से ज्यादा खाना खाने से वजन बढ़ सकता है.

अनहेल्दी हैबिट: मजाक-मजाक में ऐसा चैलेंज बार-बार खेलने से खाने को लेकर गलत आदतें बन सकती हैं, जैसे जरूरत से ज्यादा खाना, बिना भूख खाए खाना आदि.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: स्टाइल में अव्वल हैं अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया, खूबसूरती में ट्विंकल खन्ना को देती हैं टक्कर, ग्रीन ड्रेस के इस लुक में जीता सबका दिल

Featured Video Of The Day
Iran Attack On Israel BREAKING: War के बीच UAE में फंसे Indians के लिए MEA ने जारी की एडवाइजरी | War