क्या चेहरे पर रोजाना आलू का रस लगा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानिए ग्लोइंग स्किन के लिए आलू लगाने का सही तरीका

आलू का रस स्किन को ठंडक, ताजगी और मुलायम फील करवाता है. आलू में मौजूद स्टार्च स्किन पर लाइट लेयर बनाता है, जिससे कुछ समय के लिए स्किन की ड्राईनेस कम हो जाती है. आइए जानते हैं लगाने का सही तरीका...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चेहरे पर आलू का रस लगाने से क्या होता है?
Photo Credit: NDTV

चेहरे को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट्स लगाते हैं. लेकिन इनसें कभी-कभी रिजल्ट नहीं मिल पाता है, तो कई बार इनसे साइड इफेक्ट होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज आपको चेहरे पर आलू लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. दरअसल, आलू में विटामिन सी, पोटैशियम, प्राकृतिक स्टार्च, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और कैटेकोलेज पाया जाता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको चेहरे पर आलू लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी NIIMS हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ मेहक गुप्ता ने दी है.

क्या चेहरे पर आलू लगाने से फायदा होता है?

एक्सपर्ट के अनुसार आलू का रस स्किन को ठंडक, ताजगी और मुलायम फील करवाता है. आलू में मौजूद स्टार्च स्किन पर लाइट लेयर बनाता है, जिससे कुछ समय के लिए स्किन की ड्राईनेस कम हो जाती है. साथ ही आंखों के नीचे सूजन में भी लोग आलू का इस्तेमाल करते हैं. ठंडे आलू के टुकड़े कुछ समय के लिए सूजन और थकान का अहसास कम कर सकते हैं.

चेहरे पर आलू कैसे लगाएं?

चेहरे पर आलू का रस लगाने से क्या होता है?

एक्सपर्ट बताती हैं कि सबसे आसान तरीका है कि एक साफ कच्चे आलू को धोकर छील लें और बारीक कद्दूकस कर लें. इसका रस साफ कपड़े से निकाल सकते हैं. चेहरे को पहले हल्के फेसवॉश से साफ करें और फिर आलू का रस पतली लेयर में लगाएं. इसे करीब 10 मिनट तक रहने दें और फिर पानी से चेहरा धो लें. अगर स्किन सेंसिटिव है तो पूरे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ के छोटे हिस्से पर थोड़ा सा लगाकर चेक करें. जलन, रेडनेस या खुजली होने पर इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.

क्या रोजाना आलू लगाना चाहिए?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं कि रोजाना चेहरे पर आलू लगाना जरूरी नहीं है. रोजाना किसी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से त्वचा को अतिरिक्त फायदा मिले, ऐसा जरूरी नहीं है. खासकर सेंसिटिव, मुंहासे वाली या पहले से लाल स्किन पर बार-बार प्रयोग करने से जलन हो सकती है. 

Advertisement

एक्सपर्ट से कब सलाह लें?

अगर चेहरे पर लगातार दाग, मुंहासे, खुजली, जलन या ज्यादा पिगमेंटेशन है, तो घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें. स्वस्थ स्किन के लिए नियमित सनस्क्रीन, हल्का मॉइस्चराइजर और त्वचा के अनुसार सही प्रोडक्ट ज्यादा जरूरी है.

यह भी पढ़ें: कमर पर होने वाले छोटे-छोटे दानों को कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया सबसे असरदार तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या लड़कियों को चेहरे के बाल शेव करने चाहिए? स्किन एक्सपर्ट ने बताया शेविंग के बाद स्किन पर क्या होता है

Featured Video Of The Day
लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में जमकर बवाल, आखिर ऐसा क्या हुआ कि चल गए जूते
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Glowing Skin