Easiest Way Of Cleaning Bathroom Tiles: बाथरूम की टाइल्स अगर गंदी या पीली हों, तो फिर चाहे बाथरूम कितना भी साफ क्यों ना, गंदा ही दिखता है. बाथरूम की टाइल्स कई वजहों से गंदी हो जाती हैं. साबुन की परत जम जाना, पानी के दाग पड़ जाना और फफूंदी जमा हो जाना. अगर टाइल्स को समय-समय पर साफ ना किया जाए तो ये गंदगी पीली और काले दागों के रूप में दिखने लगती है. बाथरूम में पड़े जिद्दी-पीले दागों को आसानी से निकालने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं. इनसे टाइल्स की पुरानी चमक लौट आती है.
बाथरूम की गंदी टाइल्स को चुटकियों में ऐसे करें साफ
बेकिंग सोडा: बाथरूम की गंदी और पीली टाइल्स पर जमी गदंगी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का यूज कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में पानी लें. इसमें बेकिंग सोडा घोल लें. स्पॉन्ज को इसमें डुबाएं और टाइल्स को क्लीन करना शुरू करें. सारी टाइल्स को इस मिश्ररण से घिसकर साफ कर लें और फिर गर्म पानी से टाइल्स को धो दें.
नमक से करें साफ: नमक की मदद से भी बाथरूम की टाइल्स को साफ किया जा सकता है. इसके लिए एक पुराना कपड़ा लें और इसे गीला कर लें. अब इस पर नमक छिड़कर टाइल्स को रगड़कर साफ करें और रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह टाइल्स को गर्म पानी डालकर थोड़ा सा रगड़ें और धो दें.
नींबू और नमक: नमक के साथ नींबू का मिश्रण हो तो टाइल्स बहुत चमक जाती हैं. इसके लिए एक चम्मच नींबू का रस लें. इसमें करीब दो चम्मच नमक मिला लें. इस पेस्ट को कपड़े पर लगाकर बाथरूम की टाइल्स को साफ करें. थोड़ी देर लगा रहने दें, फिर साफ पानी से धो दें.
सिरका: सिरके का प्रयोग भी कर सकते हैं. इससे बाथरूम की टाइल्स पर जमी गदंगी और पीले दाग के निशान गायब हो जाते हैं. इसके लिए एक लीटर सिरका लेना है और उसे एक लीटर पानी में मिक्स कर लेना है. स्प्रे बॉटल की मदद से टाइल्स पर स्प्रे करना है. कुछ देर बाद स्क्रब की मदद से टाइल्स को अच्छे से साफ करना है. फिर पानी से धो दें.
बोरेक्स पाउडर: बेकिंग सोडा की ही तरह बोरेक्स पाउडर भी गंदी और पीली टाइल्स को साफ करने में बहुत मददगार माना गया है. इसके लिए 3 चम्मच बोरेक्स पाउडर लेना है और उसे 1 चम्मच नींबू के रस और पानी के साथ मिक्स कर लेना है. इस पेस्ट से टाइल्स को साफ करना और फिर धो देना है.
इसे भी पढ़ें: Noida's Great India Place Mall: खामोश गली, बंद दुकानें, यहां जानें GIP मॉल नोएडा की भूतिया कहानी