छाती या कमर पर मस्सा निकल आने पर कई लोग उसे हटाने के लिए घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों तंबाकू, चूने और डिटर्जेंट से बना पेस्ट लगाकर कुछ ही दिनों में मस्सा हटाने का दावा किया जा रहा है. लेकिन क्या यह तरीका वाकई सुरक्षित है? त्वचा पर बिना सोचे-समझे कोई भी चीज लगाने से जलन, लालिमा, एलर्जी और घाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई बार इससे त्वचा पर निशान भी पड़ सकते हैं. इसलिए वायरल नुस्खों पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतें. मस्सा हटाने के लिए कोई उपाय अपनाने से पहले त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
हर उभरी हुई गांठ मस्सा नहीं होती
स्किन पर दिखने वाला हर उभार मस्सा हो, यह जरूरी नहीं है. कई बार स्किन पर गांठ या उभार दूसरी समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं. ऐसे में बिना जांच कराए उस पर कोई पेस्ट, तेल या तेज रसायन लगाना नुकसान पहुंचा सकता है. खासकर तंबाकू, चूने और डिटर्जेंट जैसी चीजों से बने पेस्ट का इस्तेमाल स्किन में जलन, लालिमा और घाव की समस्या पैदा कर सकता है. अगर किसी उभार का आकार या रंग बदल रहा है. उसमें दर्द, खुजली या खून आने की समस्या है तो घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.
मस्से पर डिटर्जेंट लगाने से क्यों बचें
बता दें कि डिटर्जेंट कपड़े और दूसरी चीजों की सफाई के लिए बनाया जाता है मस्सा हटाने के लिए नहीं है. इसे सीधे स्किन पर लगाने से जलनन, लालिमा, खुजली और स्किन को नूकसान पहुंच सकता है. तंबाकू और चूने को मिलााकर बनाया गया पेस्ट भी स्किन पर जलन या चोट का कारण बन सकता है. इसलिए ऐसे मिश्रण को छाती, कमर या चेहरे पर लगाकर मस्सा हटाने की कोशिश न करें.
मस्से हटाने के लिए क्या करते हैं डॉक्टर
जानकारी के अनुसार, मस्से की सही पहचान करने के बाद डॉक्टर उसकी स्थिति और प्रकार के हिसाब से इलाज करते हैं. कुछ माामलों में सैलिसिलिक एसिड वाले उत्पादों की सलाह दी जा सकती है. वहीं, जरूरतत पड़ने पर क्रायोथेरेपी यानी मस्से को फ्रीज करने जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है. कौन-सा उपचाार सही रहेगा, यह डॉक्टर जांच के बाद ही कर सकते हैं. बिना सलाह के कोई दवा या एसिड इस्तेमााल करना ठीक नहीं है.
ये भी पढ़ें- नारियल तेल, बादाम का तेल, अरंडी का तेल...चेहरे पर कौन सा तेल लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट से जानें
चेहरे और शरीर के मस्सों में रखें सावधानी
बता दें कि चेहरे, छाती या कमर पर मौजूद उभार को खुद से काटने, खूरचने या जलाने की कोशिश न करें. इससे घाव, संक्रमण और निशान पड़ने का खतराा हो सकता है. खासकर चेहरे पर किसी घरेलू केमिकल का प्रयोग करने से बचें. सोशल मीडिया पर दिखने वालाा हर नुस्खा सुरक्षित या असरदार नहीं होता है. अगर मस्सा परेशान कर रहा है या उसमें बदलााव दिख रहा है तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें.
ये भी पढ़ें- बालों के लिए अलसी के बीजों का जेल कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें बालों में अलसी के बीजों का जेल लगाने से क्या होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं