घर की बालकनी और दीवार पर उगे पीपल के पेड़ को कैसे हटाएं? जानें नमक का घोल कैसे करेगा कमाल

पीपल के पेड़ को समय रहते हटाया नहीं जाए तो ये छत और दीवारों को नुकसान पहुंचाने लगता है. अगर, आपके घर, छत और बालकनी में पीपल का पेड़ उग गया है तो यहां जानिए पीपल के पेड़ को कैसे हटाएं?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीपल का पौधा कैसे सुखाएं
file photo

कई बार लोगों के घर, बालकनी, छत या दीवार की दरार में पीपल का पेड़ लग जाता है. पीपल का पेड़ शुरुआत में छोटा सा दिखाई देता है और फिर धीरे-धीरे ये बड़ा और मजबूत जड़े फैला लेता है. पीपल के पेड़ को समय रहते हटाया नहीं जाए तो ये छत और दीवारों को नुकसान पहुंचाने लगता है. पीपल का पेड़ बड़ा होने के साथ-साथ सीलन आदि की समस्या भी बढ़ जाती है. अगर, आपके घर या बालकनी में पीपल का पेड़ उग गया है तो इसे समय रहते ही हटा देना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं पीपल का पौधा हटाने के लिए ये तरीके अपनाएं.

यूट्यूब पर सुरेंद्र की दुनिया के नाम से एक चेनल पर वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में सुरेंद्र ने पीपल के पौधों के लिए एक आसान घरेलू नुस्खा बताया है. दरअसल, हमारे घर में पीपल के बीज हवा या पक्षियों के जरिए पहुंच जाते हैं. अगर, उन्हें धूल, थोड़ी मिट्टी और नमी मिल जाए, तो वे अंकुरित हो जाते हैं और फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं.

पीपल का पेड़ कैसे हटाएं

अगर, आपके घर पीपल का पौधा अभी-अभी उगा है, तो उसकी जड़ें ज्यादा गहराई तक नहीं गई हैं. ऐसे में उसे जड़ सहित सीधे हाथ से निकाल दें. इसे निकालने के लिए पहले मिट्टी को थोड़ा गीला कर लें, जिससे जड़ आसानी से बाहर आ सके. इसके बाद पौधे को धीरे-धीरे पकड़कर हिलाएं और फिर निकालें. पौधे को हटाने के बाद उस जगह की सफाई करें और दरार को सीमेंट या किसी अन्य चीजों से बंद कर दें.

पीपल को सुखाने के लिए नमक का इस्तेमाल

कुछ लोग पीपल के पौधों को सुखाने के लिए नमक या नमक के पानी का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. नमक मिट्टी में लवण की मात्रा बढ़ा सकता है और पेड़ की जड़ों को पानी सोखने से रोक सकता है. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि पेड़ सूख ही जाएगा.  मिट्टी में अत्यधिक नमक जमा होने से आसपास के अन्य पौधों को भी नुकसान हो सकता है. इसलिए, दीवार की दरारों में बड़ी मात्रा में नमक डालने के बजाय पौधे को हटाने का सही तरीका चुनना अधिक सेफ है.

Advertisement

पीपल के लिए नमक का घोल

पीपल के पेड़ को हटाने के लिए नमक का घोल भी असरदार साबित हो सकता है. नमक पौधे की जड़ों और कोशिकाओं में मौजूद पानी को सोख लेता है. जब, पौधे को पानी और पोषण नहीं मिलता, तो ये धूप से धीरे-धीरे सूख कर मर जाता है. 1 गिलास पानी में 2 चम्मच नमक मिलाएं और पेड़ की जड़ों में डाल दें.

यह भी पढ़ें:- गंदगी और चिकनाई भरा पोछा कैसे साफ करें? पोछे साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

Advertisement

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
दुनिया भर में कश्मीर मुद्दा उठाकर हमारी हिफाजत कर रहा पाकिस्तान: फारूक अब्दुल्ला
Topics mentioned in this article
Peepal Plant Removal
Peepal Plant Home Remedies

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं