गाल और नाक पर ओपन पोर्स दिखें तो क्या करें? स्किनकेयर एक्सपर्ट से जानें

स्किनकेयर एजुकेटर निपुण कपूर ने स्किन पोर्स और टेक्सचर्ड स्किन को लाइट करने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ओपन पोर्स को लाइट करने के लिए क्या करें?
(Photo Credit: NDTV)

चेहरे पर छोटे-छोटे पोर्स होना एकदम नॉर्मल बात है. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनकी स्किन पर बहुत ज्यादा ओपन पोर्स नजर आते हैं या स्किन टेक्सचर्ड नजर आती है. खासकर गाल और नाक के पास ओपन पोर्स ज्यादा दिखते हैं. ऐसे में इन्हें छिपाने के लिए लोग मेकअप या प्राइमर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप चाहें, तो सही स्किनकेयर से स्किन पर इन पोर्स या टेक्सचर को कम भी कर सकते हैं. इसे लेकर स्किनकेयर एजुकेटर निपुण कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो मे उन्होंने स्किन पोर्स और टेक्सचर्ड स्किन को लाइट करने का ऐसा ही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

ओपन पोर्स को लाइट करने के लिए क्या करें?

निपुण कपूर बताती हैं, सबसे पहले ये पता करें कि आपकी स्किन पर ओपन पोर्स हैं या टेक्सचर बंप्स. इसके लिए चेहरे की स्किन को उंगली से हल्के हाथ से स्ट्रेच करें. अगर स्किन खींचने पर पोर्स कम दिखाई देने लगते हैं, तो ये ओपन पोर्स की समस्या हो सकती है. वहीं, अगर स्किन को खींचने के बाद भी छोटे-छोटे पोर्स या बंप्स दिख रहे हैं, तो ये टेक्सचर बंप्स की परेशानी हो सकती है. 

बंप्स वाली स्किन के लिए क्या करें?

अगर चेहरे पर बंप्स हैं और इसकी वजह से स्किन टेक्सचर्ड दिखती है, तो इसके लिए एक्सपर्ट हफ्ते में दो बार 2% सैलिसिलिक एसिड और 10% एजेलिक एसिड लगाने की सलाह देती हैं. आप रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोकर दो दिन सैलिसिलिक एसिड और फिर एजेलिक एसिड लगा सकते हैं. इसके बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. 

चेहरे पर पोर्स ज्यादा दिखते हैं तो क्या करें?

वहीं, अगर आपके चेहरे खासकर गाल और नाक पर ओपन पोर्स ज्यादा दिखते हैं, तो इसके लिए स्किनकेयर एजुकेटर रात में हफ्ते में दो बार सैलिसिलिक एसिड सीरम, उसके बाद नियासिनामाइड सीरम और फिर मॉइस्चराइजर लगाने की सलाह देती हैं. सैलिसिलिक एसिड स्किन की गहराई में जमा गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने में मदद करता है, जबकि नियासिनामाइड स्किन को फर्म बनाने में मदद करता है. ऐसे में आप इन दो एक्टिव्स को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. 

Advertisement
इन बातों का रखें ध्यान 

निपुण कपूर बताती हैं, हर किसी की स्किन अलग होती है. इसलिए कोई भी प्रोडक्ट चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. पहले स्किन के छोटे से हिस्से पर एक-एक कर सैलिसिलिक एसिड, एजेलिक एसिड और नियासिनामाइड सीरम लगाकर देखें. अगर ऐसा करने से जलन, खुजली या रेडनेस की परेशानी हो, तो इन्हें चेहरे पर न लगाएं. इन एक्टिव्स से अलग नुपुर कपूर रोज सनस्क्रीन जरूर लगाने की सलाह देती हैं.

यहां देखें वीडियो- 

Advertisement

यह भी पढ़ें- बालों को काला करने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट से जान लें

Featured Video Of The Day
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर 100 KM/H से दौड़ी वंदे भारत
Topics mentioned in this article
Open Pores
Beauty News
Skin Care
Lifestyle News